Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»CPA का 68वां सम्मेलन होगा अक्टूबर में, जल्द तय होंगे डेलीगेट्स के नाम
    झारखंड

    CPA का 68वां सम्मेलन होगा अक्टूबर में, जल्द तय होंगे डेलीगेट्स के नाम

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CPA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) का 68वां सम्मेलन इस साल 6 से 13 अक्टूबर 2025 तक बारबाडोस में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में झारखंड से भी प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष कक्ष में झारखंड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई।

    झारखंड शाखा के सभापति विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपसभापति हैं। झारखंड शाखा में कुल 137 सदस्य हैं, जिनमें से हर साल कुछ सदस्य सम्मेलन में भाग लेते हैं।

    डेलीगेट्स के नाम जल्द होंगे तय

    झारखंड से कौन-कौन इस बार सम्मेलन में भाग लेंगे, इसका फैसला जल्द किया जाएगा। जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव ने बताया कि स्पीकर खुद डेलीगेट्स के नामों की घोषणा करेंगे।

    68th Commonwealth Parliamentary Association conference

    मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहे अनुपस्थित

    बैठक में स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो, विधायक नीरा यादव, अनंत प्रताप देव, दशरथ गगरई, नवीन जायसवाल सहित कई सदस्य शामिल हुए। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बैठक में नहीं पहुंचे।

    पिछला सम्मेलन न्यू साउथ वेल्स में हुआ था

    इससे पहले 67वां सम्मेलन नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुआ था, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। बारबाडोस सम्मेलन में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

    Also Read : एक घर से निकले 60 से अधिक किंग कोबरा, गांव में दहशत

    68वां सम्मेलन CPA सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय मुद्दे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अनंत प्रताप देव झारखंड प्रतिनिधिमंडल झारखंड विधानसभा झारखंड शाखा डेलीगेट्स दशरथ गगरई नवीन जायसवाल नीरा यादव न्यू साउथ वेल्स बाबूलाल मरांडी बारबाडोस रबींन्द्रनाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ विधानसभा अध्यक्ष विधायकों की बैठक संसद सम्मेलन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में बाईपास परियोजना की समीक्षा बैठक, DC ने मुआवजा भुगतान में तेजी का दिया निर्देश
    Next Article बिहार में इंडी गठबंधन के नेतृत्व में बनेगी सरकार : मंत्री इरफान अंसारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    Latest Posts

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.