Jamshedpur : झारखंड सांस्कृतिक कला रंगमंच की ओर से जमशेदपुर में 46वें विशाल टुसू मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 14 जनवरी से 16 जनवरी तक भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यें लोग होंगे शामिल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास होंगे। वहीं, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
मेले की खास बातें
तीन दिवसीय टुसू मेला में समाज के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, मेला में शामिल होने वाले अलग-अलग प्रकार के टुसू के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार रखे गए हैं। इन पुरस्कारों का वितरण 16 जनवरी को किया जाएगा।
हर वर्ग की होगी भागीदारी
झारखंड सांस्कृतिक कला रंगमंच के अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने मेले की जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी टुसू मेला बड़े स्तर पर और धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बच्चे, युवा, बुजुर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे।
स्थानीय लोगों में देखा जा रहा खासा उत्साह
आयोजकों के अनुसार, यह मेला झारखंड की पारंपरिक संस्कृति, लोक कला और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Also Read : BREAKING : राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार


