Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पटना में झपटमारों का आतंक, दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल
    जोहार ब्रेकिंग

    पटना में झपटमारों का आतंक, दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: झपटमारों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को शहर में कई चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आईं, जिससे लोग दहशत में हैं.

    अटल पथ पर महिला का चेन छीना, एक बदमाश पकड़ाया

    गुरुवार को पटना के अटल पथ पर एक महिला के गले से सोने की चेन बाइक सवार बदमाशों ने झपट ली. महिला ऑटो में सवार थी, जब दो बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से चेन छीन ली. घटना के बाद एक युवक ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और उनमें से एक को पकड़ लिया. हालांकि, दूसरा बदमाश चेन लेकर फरार हो गया. पकड़ाए बदमाश को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया.

    राजद विधायक की पत्नी भी बनीं शिकार

    पटना में झपटमारी की घटनाओं से कोई नहीं बच पा रहा है. गुरुवार को राजद विधायक सुदय यादव की पत्नी भी इन बदमाशों का शिकार बन गईं. मॉर्निंग वॉक के दौरान आर ब्लॉक के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली. इस घटना की शिकायत उन्होंने सचिवालय थाना में दर्ज कराई.

    पत्रकार का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

    बुधवार को पटना के पीरबहोर थाने के गोविंद मित्रा रोड में बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपति से मारपीट की और महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए. इसी दिन कोतवाली थाना के पास इनकम टैक्स गोलंबर के पास एक पत्रकार का मोबाइल फोन झपट कर बदमाश फरार हो गए. इस घटना की शिकायत भी कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है.पटना में लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है. पुलिस की बढ़ती सतर्कता के बावजूद बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

     

    अटल पथ इनकम टैक्स गोलंबर कोतवाली थाना गिरफ्तार गोविंद मित्रा रोड घटना चेन स्नैचिंग झपटमार दहशत पटना पत्रकार पीरबहोर थाना पुलिस बदमाश बाइक सवार बदमाश महिला मॉर्निंग वॉक मोबाइल फोन राजद विधायक सचिवालय थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी!
    Next Article जंगली जानवरों का शिकार कर अंगों की करते थे तस्करी, 3 तस्करों को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.