Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»मुरहू हिंसा के बाद खूंटी में उबाल, सर्व सनातन समाज ने किया अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
    खूंटी

    मुरहू हिंसा के बाद खूंटी में उबाल, सर्व सनातन समाज ने किया अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 30, 2026Updated:March 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झड़प
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले के मुरहू में हुई हिंसक झड़प के बाद हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। पथराव की घटना ने पूरे इलाके का माहौल गरमा दिया है। गांव से लेकर शहर तक लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है। इसी बीच रविवार को सर्व सनातन समाज की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया और पूरे खूंटी जिले में अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान कर दिया गया। बंद की शुरुआत दोपहर से ही कर दी गई, जिसका असर बाजारों और सड़कों पर दिखने लगा।

    बाजार बंद कराने निकले लोग, थाना पहुंचकर किया प्रदर्शन

    बैठक से पहले समाज के लोग शहर में घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराते नजर आए। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में खूंटी थाना पहुंचे। वहां उन्होंने डीएसपी वरुण रजक से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और जमकर विरोध किया।

    बिना शर्त रिहाई की मांग, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

    प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि गिरफ्तार किए गए लोगों को बिना शर्त तुरंत छोड़ा जाए। साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाने की भी मांग की गई। पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

    डीएसपी बोले: साक्ष्य के आधार पर हो रही कार्रवाई

    वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने साफ किया है कि कार्रवाई पूरी तरह तथ्यों और शिकायतों के आधार पर की जा रही है। डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल दो लोगों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जबकि अन्य को छोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

    लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

    प्रशासन की ओर से लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। डीएसपी ने साफ कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में लेने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अब तक 10 केस दर्ज, दोनों पक्षों ने दी शिकायत

    इस पूरे मामले में अब तक मुरहू थाना में कुल 10 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें तीन मामले प्रशासन की ओर से दर्ज किए गए हैं। अलग-अलग संगठनों और पक्षों ने भी प्रशासन को अपनी-अपनी शिकायतें सौंपी हैं। एक पक्ष ने हमले की नीयत से मारपीट का आरोप लगाया है, तो दूसरे पक्ष ने कानून-व्यवस्था और जुलूस को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

    प्रशासन अलर्ट, हालात पर नजर

    घटना के बाद से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    Also Read : रांची में आज बिजली रहेगी बाधित, पोल-तार बदलने के काम से कई इलाके होंगे प्रभावित

    Breaking news DSP Varun Rajak harkhand News Khunti Bandh Khunti Violence Latest news Murhu Clash Police Action Khunti Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में आज बिजली रहेगी बाधित, पोल-तार बदलने के काम से कई इलाके होंगे प्रभावित
    Next Article आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक का असर, मेमू रद्द, धनबाद रूट पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026
    Latest Posts

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026

    राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

    June 10, 2026

    ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.