Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तेलेस्फोर पी टोप्पो : एक ऐसे धर्मगुरु थे जिन्होंने कभी अपने कर्तव्यों के निर्वहन से आनाकानी नहीं की: रतन तिर्की 
    झारखंड

    तेलेस्फोर पी टोप्पो : एक ऐसे धर्मगुरु थे जिन्होंने कभी अपने कर्तव्यों के निर्वहन से आनाकानी नहीं की: रतन तिर्की 

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2023Updated:October 5, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आंदोलनकारी व सामाजिक कार्यकर्ता रतन तिर्की ने दिवंगत कार्डिनल के जीवन को काफी नजदीक से देखा है. उहोंने कहा- आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो एशिया के पहले आदिवासी कैथोलिक कार्डिनल थे. गुमला जिला के चैनपुर प्रखंड के झरगांव गांव के रहनेवाले आर्चबिशप  तेलेस्फोर पी टोप्पो को ईसाईयों के सबसे बड़े धर्माध्यक्ष पोप ने कार्डिनल के पद से उनकी कार्यकुशलता और आदिवासियों के विकास, उनके स्वास्थ्य और शिक्षा के अद्भुत प्रतिबद्धता को देखते हुए उनको कार्डिनल के पद से सुशोभित किया.

    मानवता और मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

    रतन तिर्की कहते हैं-आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने कभी अपने कर्तव्यों के निर्वहन से आनाकानी नहीं की. उनका कहना था कि आज विश्व में मानवता और मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.

    आदिवासियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे

    आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो हमेशा से आदिवासियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे. आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो झारखंड के हर मुद्दों पर मुखर रहते थे जिसके कारण कई बार विरोधी उनका पुतला दहन भी करते थे. इसपर वो कहते थे पहले तो मैं आदिवासी हूं, फिर धार्मिक गुरु हूं. मेरी पहचान आदिवासी है तभी तो मुझे पहला एशियाई भारतीय आदिवासी कार्डिनल बनाया गया है.

    धर्मांतरण के मुद्दे पर वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी रांची में मिले थे

     उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के मुद्दे पर वे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी रांची में मिले थे. वीर बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर कर ईसाई मिशनरियों के उपर हो रहे अत्याचार और हमलों पर चिंता जताई थी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मॉब लींचिंग पर रोक लगाने की मांग की थी. यही नहीं, उन्होंने ईसाई मिशनरी शिक्षण संस्थानों को मिलने वाली एफसीआरए एकाउंट पर से ऱोक हटाने की मांग की थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्चबिशप तेलेस्फोर पी टोप्पो को आश्वस्त किया और कहा था कि जरूर मदद करेंगे.आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा था कि धर्मांतरण जैसे गंभीर विषय पर राष्ट्रीय स्तर की बैठक सभी ईसाई धर्मगुरूओं और संगठनों से बैठकर विचार विमर्श किया जाना चाहिए.

    मानव सेवा कार्यों में बाधा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई करने और रोक लगाने की मांग की थी

    इसके अलावा कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने झारखंड के मुख्यमंत्री रधुवर दास से भी भेंट कर धर्मांतरण और झारखंड में मिशनरियों के शिक्षा स्वास्थ्य और मानव सेवा कार्यों में बाधा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई करने और रोक लगाने की मांग की थी. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मांडर स्थित फादर कोंस्टंट लीवंस विश्व स्तरीय अस्पताल के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का उद्घाटन कराया था.

    गरीबों की सेवा को ही महत्वपूर्ण सेविकाई कार्य में लगाया

    आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने हमेशा अपना समय गरीबों की सेवा को ही महत्वपूर्ण सेविकाई कार्य में लगाया. उन्होंने ही रांची में गरीबों को रोजगार के लिए रिक्शा वितरण और कपड़ों का वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की थी.

    आर्च बिशप जोहार लाइव तेलेस्फोर पी टोप्पो धर्मगुरु धर्मान्तरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स में डॉक्टरों ने की मरीज के परिजन की पिटाई, थाने में लिखित शिकायत
    Next Article क्रिकेट महाकुंभ का होगा शानदार आगाज, इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड मैच आज

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.