Tamil Nadu : तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने पूरे राज्य की सियासत को हिला दिया है। 23 अप्रैल को हुए मतदान में इस बार रिकॉर्ड 85.1% वोटिंग हुई थी, जिससे मुकाबला पहले से ही काफी दिलचस्प माना जा रहा था। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम ने शुरुआती रुझानों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सेंचुरी का आंकड़ा पार कर लिया है। कई सीटों पर TVK उम्मीदवार आगे चल रहे हैं और कुछ जगहों पर सीधे-सीधे DMK और AIADMK को टक्कर दे रहे हैं।
DMK को बड़ा झटका, कई मंत्री पीछे
सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम को शुरुआती रुझानों में बड़ा झटका लगता दिख रहा है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन खुद अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं, वहीं पार्टी के करीब 15 मंत्री भी शुरुआती रुझानों में पिछड़ गए हैं। चेन्नई स्थित DMK मुख्यालय में भी माहौल काफी शांत और सन्नाटा भरा बताया जा रहा है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
AIADMK और अन्य दलों की स्थिति
पूर्व मुख्यमंत्री AIADMK भी मुकाबले में बनी हुई है, लेकिन तमिलगा वेत्री कड़गम की एंट्री ने सारा सियासी समीकरण बदल दिया है। कई सीटों पर AIADMK दूसरे स्थान पर चल रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नाम तमिलर काची, विदुथलाई चिरुथैगल काची और पट्टाली मक्कल काची भी कुछ क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी और प्रभाव दर्ज कराते नजर आ रहे हैं।
कई सीटों पर TVK की बढ़त
कई विधानसभा सीटों पर तमिलगा वेत्री कड़गम के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कोलाथुर सीट पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पीछे चल रहे हैं, जबकि वेलाचेरी और तिरुचि सीटों पर TVK को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं कोयंबटूर उत्तर में भी TVK का उम्मीदवार आगे चल रहा है, जिससे पार्टी का प्रदर्शन लगातार मजबूत नजर आ रहा है।
जैसे-जैसे रुझान TVK के पक्ष में जाते दिखे, कांचीपुरम समेत कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता ने दावा किया है कि “सरकार बनाने के आंकड़े तक पहुंचना तय है।” इस बार 85.1% मतदान ने पूरे चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि इस हाई वोटिंग ने ही नतीजों को इतना अप्रत्याशित बना दिया है।
Also Read : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : भाजपा ने बनाई बढ़त, टीएमसी पीछे
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors