Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाएं, भाकपा
    झारखंड

    शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाएं, भाकपा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हंसते-हंसते देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की

    रांची : आज (28 सितंबर) 112 वी जयंती है। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रांची जिला के सचिव अजय सिंह ने किया। जयंती समारोह में सर्वप्रथम भगत सिंह के चित्र पर बारी बारी से सभी साथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गगनभेदी नारों के साथ और कम्युनिस्ट अंतरराष्ट्रीय गान के साथ समापन की गई ।जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने कहा भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा है ।भगत सिंह के विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और आज के युवाओं को प्रेरित करने की आवश्यकता है ।पाठक ने कहा कि देश मे फासीवाद का खतरा मंडरा रहा है ।पूरे इतिहास को बदल कर सरकार फ़ासिस्ज़्म थोप रहा है। शिक्षा पद्धति को बदला जा रहा है ।केंद्र की सरकार इतिहास और शिक्षा नीति को बदलकर नई शिक्षा पद्धति जिसमें न तो रोजगार मिलेगा और न हीदेश काभला हो सकता है ।ऐसी परिस्थिति में भगत सिंह की विचारधारा ही देश को बचा सकती है ।इसलिए गांव-गांव तक ले जाने की जरूरत है ।जिला सचिव अजय सिंह ने कहा की भगतसिंह के विचार आज भी प्रशंगिक है ।इनके विचारों को अपनाने की जरुरत है ।भगतसिंह को सच्ची श्रद्धांजलि इनके आदर्शो पर चलने के लिए संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व प्रदेश सचिव पॉवेल कुमार ,इप्टा के श्यामल चक्रवर्ती ,उमेश नजीर उमेश कुमार ,युवा साथी रवि पीटर, नमन यादव ए आई वाई ए के विष्णु कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया ।नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा आज युवाओं के प्रेरणा स्रोत शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिन पर संकल्प लेते हैं उनके विचारों को आम जनता तक पहुंचाएंगे । जो सरकार भगत सिंह के विचार धारा को मिटाना चाहती है ,उस सरकार को सबक सिखाने के लिए राज्य के तमाम छात्रों और युवाओं को गोलबंद कर जन आंदोलन विकसित करेंगे सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे । समारोह में महेंद्र पाठक ,अजय कुमार सिंह ,उमेश प्रसाद ,उमेश नजीर ,विष्णु कुमार ,निर्मल यादव ,रवि पीटर,सुनील जी, रमजान कुरैशी, मनोज कुमार, मधुर कुमार, श्यामल चक्रवर्ती ,कमलेश पासवान ,जितेंद्र मिश्रा ,अशोक कुमार ,नागेंद्र प्रसाद सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
    Next Article रांची पहुंचे राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू- रघुवर दास ने की आगवानी

    Related Posts

    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    झारखंड

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    Latest Posts

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.