टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश
जोहार लाइव ब्यूरो रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने तलाक के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही एक महिला के पक्ष में अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने टाटा मोटर्स में कार्यरत उसके पति को पत्नी को स्थायी गुजारा भत्ते के रूप में 20 लाख रुपये देने का आदेश दिया है. यह राशि 12 महीने के भीतर चार बराबर किस्तों में चुकानी होगी. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्नी के पास अपनी आजीविका चलाने का कोई स्वतंत्र साधन नहीं है, इसलिए उसके भविष्य और सम्मानजनक जीवन को ध्यान में रखते हुए उचित आर्थिक सुरक्षा देना जरूरी है. जस्टिस सुजीत … Read More