‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है
मुस्कान चौधरी रांची : क्रिकेट के मैदान पर बड़े खिलाड़ियों के सामने अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका हर युवा खिलाड़ी को नहीं मिलता. लेकिन रांची के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज राजनदीप सिंह ने इस मौके को अपने लिए यादगार बना दिया. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान राजनदीप ने नेट्स में अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को प्रभावित किया. संजू सैमसन से लेकर ईशान किशन तक ने उनकी गेंदबाजी की तारीफ की. कभी आर्थिक तंगी के कारण क्रिकेट छोड़ने की नौबत झेल … Read More