झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 677 परिवारों को मिला पक्का मकान, महिलाओं को 1.21 करोड़ की आर्थिक सहायता
जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत राज्यभर में जनकल्याण, आजीविका, खेल और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सोमवार को रांची सहित विभिन्न जिलों में आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता मिली और युवाओं को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया. पंचायत से जिला स्तर तक आयोजित कार्यक्रमों में विकास योजनाओं के साथ जनभागीदारी पर भी जोर दिया गया. आवास योजनाओं से बदली … Read More