झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल
रांची में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. यह आदेश KG से 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा. इसमें सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूल शामिल हैं. जिला प्रशासन के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग के झारखंड केंद्र ने 25 सितंबर को जारी विशेष बुलेटिन में रांची को येलो जोन में रखा है. जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. शिक्षक करेंगे ई-विद्यावाहिनी से … Read More