Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भागवत कथा के महत्व को अपने सांसारिक जीवन में उतारने का प्रयास करें: स्वामी इंद्रदेव
    झारखंड

    भागवत कथा के महत्व को अपने सांसारिक जीवन में उतारने का प्रयास करें: स्वामी इंद्रदेव

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: शहर के गांधी मैदान में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव सरस्वती जी महाराज ने उपस्थित भक्तों को प्रहलाद के जन्म से लेकर राक्षस राज हिरण्यकश्यप के वध तक की पूरी कथा सुनाई. भागवत कथा सुनने के लिए भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित हो रहे हैं. तीसरे दिन भव्य पंडाल पूरा खचाखच भरा हुआ दिखाई दिया. आलम यह था कि लोग पंडाल के बाहर बैठे नजर आए. स्वामी इंद्रदेव ने भागवत कथा सुनाने के साथ-साथ भागवत कथा के सार को अपने जीवन में समाहित करने की बात कही. भागवत कथा के महत्व को उन्होंने अपने सांसारिक जीवन में उतारने की बात कही. उन्होंने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसके सुनने से मनुष्य का जीवन सारे सांसारिक मोह-माया में बंधे रहने के बाद भी आनंदित रहता है. स्वामी जी ने रक्षस राज हिरण्यकश्यप और उनकी पत्नी कयाधू, जो श्री हरि की अनन्य भक्त थी के प्रसंग को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया.

    प्रहलाद के जन्म से लेकर हिरण्यकश्यप के वध होने तक और भगवान श्री हरि के नरसिंह अवतार लेने तक की सारी कथा को विस्तार से सुनाया. प्रभु नारायण के प्रति भक्त प्रहलाद के भक्ति को बहुत ही मार्मिक तरीके से लोगों के बीच रखा. इस बीच में राक्षस गुरु शुक्राचार्य के बारे में और होलीका के जलने की कहानी को विस्तार से सुनाया. भागवत कथा के साथ-साथ स्वामी जी ने पारिवारिक जीवन को संयमित तरीके से जीने के बहुत सारे उपाय बताए. भागवत कथा के निमित्त चौथे दिन यानी रविवार को श्री कृष्णा जन्मोत्सव की कथा प्रस्तुत की जाएगी. आयोजन की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन के द्वारा भी गांधी मैदान में चौकसी बरती जा रही है. श्रीमद् भागवत कथा को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है.

    ये भी पढ़ें:सरयू राय अभिभावक तुल्य,अगर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उनका स्वागत है : ढुलू महतो

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रिंस खान ने सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल को दी धमकी, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल
    Next Article रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ईस्ट जोन रेफरी और कोच सेमिनार, 5 राज्यों से 21 लोग हुए शामिल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.