Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांटाटोली से युवक की संदिग्ध गिरफ्तारी, मां ने डीजीपी से लगाई गुहार
    जोहार ब्रेकिंग

    कांटाटोली से युवक की संदिग्ध गिरफ्तारी, मां ने डीजीपी से लगाई गुहार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 3, 2025Updated:December 3, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरफ्तारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे शाहिद अंसारी उर्फ शैकी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी तदाशा मिश्रा को शिकायत पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे को बिना किसी सूचना और बिना उचित प्रक्रिया के पुलिसकर्मियों ने उठाया और तब से उसका कोई ठिकाना स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है।

    काम से लौटते समय उठा ले गई बोलेरो

    शिकायत के अनुसार शाहिद 29 नवंबर की रात टाटीसिल्वे स्थित एक विवाह समारोह में इवेंट का काम कर रहा था। काम समाप्त होने के बाद वह 30 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे अपनी मंगेतर नाज़ परवीन और अन्य स्टाफ के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था।
    कांटाटोली चौक स्थित SBI एटीएम के पास ही अचानक बिना नंबर की सफेद बोलेरो पहुंची और उसमें से उतरे कुछ लोग, जो पुलिसकर्मी बताए गए, ने शाहिद का नाम पूछते ही उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। विरोध करने पर नाज़ परवीन के साथ भी बदसलूकी की गई।

    एक पुलिस अधिकारी की पहचान का दावा

    नाज़ परवीन ने आरोप लगाया है कि गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों में से एक सब-इंस्पेक्टर होसेंग डांग थे। उनके विरोध करने पर उन्हें हिंदपीढ़ी थाना बुलाया गया, जहां शाहिद का मोबाइल फोन भी ले लिया गया।

    थानों में भटकती रही मां

    शाहिद की मां गुलशन आरा का कहना है कि उन्हें किसी भी थाना प्रभारी ने गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी। कई थानों में खोज के बाद भी शाहिद का पता नहीं चला। बाद में पता चला कि दारोगा होसेंग डांग की पोस्टिंग लातेहार के बालूमाथ थाना में है। वहां पहुंचने पर पुलिस ने शाहिद की गिरफ्तारी से साफ इनकार कर दिया और बताया कि ऐसे किसी युवक को वहां नहीं लाया गया है।

    व्हाट्सएप कॉल पर हुई बात

    महिला ने बताया कि काफी आग्रह के बाद सब-इंस्पेक्टर होसेंग डांग ने अपने मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल करवाया।
    कॉल पर शाहिद ने बताया कि पुलिस उस पर किसी राहुल सिंह नामक व्यक्ति के लिए काम करने और 35 लाख रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगा रही है, जबकि वह इस व्यक्ति को जानता तक नहीं। उसके खाते में सिर्फ छोटे-मोटे लेनदेन ही होते हैं।

    टॉर्चर की आशंका

    परिजनों को डर है कि शाहिद को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया जा रहा है या उसे किसी गलत मामले में फंसाया जा सकता है, क्योंकि न तो उसे परिजनों से मिलाया जा रहा है, न ही उसके खिलाफ दर्ज किसी मामले की जानकारी दी जा रही है।

    उच्च स्तरीय जांच की मांग

    महिला ने डीजीपी से शाहिद की संदिग्ध गिरफ्तारी की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है। साथ ही बेटे को सुरक्षित रूप से मुक्त कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार ने कहा कि जब तक शाहिद का सुरक्षित सुराग नहीं मिलता, उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।

    mother appeals to DGP Suspicious arrest of youth from Kantatoli कांटाटोली से युवक की संदिग्ध गिरफ्तारी मां ने डीजीपी से लगाई गुहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजापुर एनका’उंटर अपडेट : खूंखार मोडियामी वेल्ला सहित 12 नक्सली ढेर, DRG के तीन जवान शहीद
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 04 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.