Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»संथाल परगना सहित झारखंड के सभी जिलों में हो संदिग्ध आतंकी कनेक्शन की जांच : हरिमोहन मिश्रा
    झारखंड

    संथाल परगना सहित झारखंड के सभी जिलों में हो संदिग्ध आतंकी कनेक्शन की जांच : हरिमोहन मिश्रा

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara( Rajiv jha) : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी घटना की निंदा पूरे देश में हो रही है। इसके साथ ही झारखंड के कई जिलों से संदिग्ध आतंकी कनेक्शन मिलने के बाद राजनीति और भी गर्मा गई है। सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर राज्य सरकार से संथाल परगना के पाकुड़, साहेबगंज सहित पूरे झारखंड के सभी जिलों में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन की जांच करने की मांग की है। श्री मिश्रा ने कहा कि जिस तरह रांची और धनबाद में संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई है और उनके आतंकी कनेक्शन की बात सामने आ रही है यह झारखंड के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने राज्य सरकार से और केंद्र सरकार से भी मांग की है कि संथाल परगना के साहेबगंज और पाकुड़ समेत झारखंड के सभी जिलों में ऐसे ही आतंकी कनेक्शन की पूरी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से धर्म पूछ कर निशाना बनाया जा रहा है इससे स्पष्ट होता है कि पूरे देश में हिंदुत्व खतरे में है। राहत की बात यह है कि जब तक केंद्र में भाजपा की सरकार है देश के हिंदुओं पर आंच नहीं आने दिया जाएगा, इसके बावजूद भी देशभर में इस आतंकी कनेक्शन की सघन जांच होनी चाहिए ताकि इसका विस्तार देश के अंदर नहीं हो सके। मुर्शिदाबाद के घटना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के वजह से मुर्शिदाबाद लहू-लुहान हुआ और बंगाल की ममता सरकार उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है जो की कतई भी हिंदू हित में नहीं है।

    उन्होंने संथाल परगना के पाकुड़ और साहेबगंज जिले की चर्चा करते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रह तो वह दिन दूर नहीं जब साहेबगंज और पाकुड़ जैसे जिले भी मुर्शिदाबाद बन जाएंगे। झारखंड सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और ईमानदारी से इस मुद्दे पर उचित जांच और कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के अवाम को सुरक्षित रखने के लिए सभी जिलों में ईमानदारी पूर्वक सघन जांच करने की आवश्यकता है। राज्य सरकार को इस मुद्दे पर उचित निर्णय लेकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

    Also read: रांची में 134 स्कूल वैनों की जांच, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 134 स्कूल वैनों की जांच, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश
    Next Article देह व्यापार का जामताड़ा पुलिस ने किया भंडाफोड़, संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.