Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»US में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की ह’त्या कर चिल्लाता रहा संदिग्ध हमलावर… Video Viral
    क्राइम

    US में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की ह’त्या कर चिल्लाता रहा संदिग्ध हमलावर… Video Viral

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इजरायली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Washington DC : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में उस समय हड़कंप मच गया जब यहूदी म्यूजियम (Jewish Museum) के बाहर एक व्यक्ति ने इजरायली दूतावास (Israel Embassy) के दो कर्मचारियों को गोली मार दी (Israeli Embassy Staff Killed). यह घटना शुक्रवार को तब हुई जब वहां एक यहूदी कार्यक्रम चल रहा था. चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर ने गोली चलाने से पहले “फ्री फिलिस्तीन” (Free Palestine Slogan) के नारे लगाए.

    इस पूरी घटना का वीडियो सामने आ चुका है जिसमें आरोपी को नारे लगाते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया. वॉशिंगटन पुलिस चीफ पामेला स्मिथ ने बताया कि यह हमला एक अकेले शख्स ने किया और उसे पकड़ लिया गया है.

    कार्यक्रम के दौरान हुआ हमला

    यह वारदात Capital Jewish Museum के बाहर हुई, जहां अमेरिकन जुइश कमेटी की ओर से एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम में इजरायली दूतावास के दोनों कर्मचारी भी शामिल होने आए थे.

    WATCH: Suspect shouting “Free Palestine” after killing 2 Israeli embassy staffers in Washington, D.C. pic.twitter.com/9yTvIrJDSm

    — BNO News (@BNONews) May 22, 2025

    इजरायली दूतावास के प्रवक्ता टैल नइम कोहेन ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को बेहद करीब से गोली मारी गई. उन्होंने कहा कि उन्हें अमेरिका की लोकल और फेडरल एजेंसियों पर पूरा भरोसा है कि वे जल्द ही सच्चाई सामने लाएंगी और यहूदी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी.

    अमेरिकी नेताओं की प्रतिक्रियाएं

    इस घटना पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा – “यहूदियों के खिलाफ इस तरह की हिंसा अब बंद होनी चाहिए. अमेरिका में नफरत और कट्टरपंथ के लिए कोई जगह नहीं है. पीड़ितों के परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं. यह बेहद दुखद है कि आज भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं.”

    US President Trump extends condolences over the killing of 2 Israeli embassy staff members in Washington DC: pic.twitter.com/QaLbFarXUY

    — Sidhant Sibal (@sidhant) May 22, 2025

    होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री क्रिस्टी नोएम ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि विभाग इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और जल्द ही सारी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

    My team and I have been briefed on the shooting tonight in downtown DC outside the Capital Jewish Museum and near our Washington Field Office. While we’re working with MPD to respond and learn more, in the immediate, please pray for the victims and their families. We will keep…

    — FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) May 22, 2025

    FBI और संयुक्त राष्ट्र का बयान

    एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि वह और उनकी टीम इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और वॉशिंगटन पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं.

    Two Israeli Embassy staff were senselessly killed tonight near the Jewish Museum in Washington DC. We are actively investigating and working to get more information to share. Please pray for the families of the victims.

    We will bring this depraved perpetrator to justice.

    — Secretary Kristi Noem (@Sec_Noem) May 22, 2025

    वहीं, संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने इस हमले को सीधे तौर पर यहूदियों के खिलाफ एक आतंकी हमला बताया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए एकजुट होकर कदम उठाया जाए.

    Also Read : जमशेदपुर में आलू लदे ट्रक ने मचाई तबाही, दो घर तहस-नहस

    American Jewish Committee antisemitism Elias Rodriguez FBI investigation Free Palestine Israeli Embassy Jewish Museum Shooting Terrorist Attack Washington DC अमेरिकी यहूदी समिति आतंकी हमला इजरायली दूतावास एंटीसेमिटिज्म एफबीआई जांच एलियास रोड्रिगेज गोलीबारी फ्री फिलिस्तीन यहूदी म्यूजियम वॉशिंगटन डीसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने झारखंड समेत इन राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजा नोटिस… जानें मामला
    Next Article कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत

    Related Posts

    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    क्राइम

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.