Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला : ईडी की सख्ती के बाद जवाब देने दफ्तर पहुंची रिया, पूछताछ जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला : ईडी की सख्ती के बाद जवाब देने दफ्तर पहुंची रिया, पूछताछ जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने गुरुवार को मामले में एफआईआर दर्ज की। इसमें रिया सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। वहीं शुक्रवार को रिया जवाब देने के लिए ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले उन्होंने जांच एजेंसी के सामने पेश होने से मना कर दिया था। रिया ने उच्चतम न्यायालय में सुनवाई का हवाला देकर मोहलत मांगी थी। हालांकि ईडी ने कहा कि उन्हें आज आना होगा जिसके बाद वो कार्यालय पहुंची।

    रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पंहुच गई है। उनपर सुशांत के पैसे हड़पने और दिवंगत अभिनेता के खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने का आरोप है। उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी पूछताछ होगी। इससे पहले उन्होंने जांच एजेंसी के सामने पेश होने से मना किया था। जिसपर ईडी ने कहा था उन्हें आज ही पेश होना होगा।

    ईडी ने सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर और दोस्त को भेजा समन
    ईडी ने सुशांत सिंह की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को आज उनके सामने पेश होने के लिए कहा। इसके अलावा एजेंसी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी कल, 8 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है।

    बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
    बिहार सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर स्थानांतरण याचिका ‘गलत और बनाए रखने लायक’ नहीं है। हलफनामे में सरकार ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार के पास इस मामले की जांच करने का अधिकार क्षेत्र है।

    रिया ने ईडी के सामने पेश होने से किया मना
    रिया चक्रवर्ती ने ईडी के सामने पेश करने से मना कर दिया है। रिया ने शीर्ष अदालत में चल रही सुनवाई का हवाला देते हुए अपील की है कि तब तक के लिए उनका बयान दर्ज ना किया जाए। रिया को व्हाट्सएप पर ईडी का समन मिला था उन्होंने ईडी को मेल के जरिए इसका जवाब भेज दिया है। 

    ED Latest news National news Online news Riya Sushant
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसद निशिकांत दुबे पर सिविल कोर्ट में दायर की मुकदमा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.