Ranchi : राजधानी रांची से सटे तमाड़ थाना क्षेत्र के भुरसूडीह जंगल में मिली सिर कटी लाश मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस कांड में तमाड़ पुलिस ने दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम जगदीश स्वांसी (40 साल) और हरि मुंडा (29 साल) बताये गये। वहीं कांड को अंजाम देने में शामिल तीसरा आरोपी करीब 30 साल का पूरन कुमार स्वांसी पुलिस की पकड़ से बाहर है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दावली, फरसा और मृतक का एंड्रॉयड फोन बरामद कर लिया है। इस बात का खुलासा बुंडू के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने किया है।
SDPO ओम पिरकाश ने बताया कि बीते 13 सितंबर को भुरसूडीह जंगल में एक सिर कटी लाश मिली थी। सिर कटी लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया था। आसपास से जुटे लोगों ने उसकी शिनाख्त सुरेश स्वांसी के तौर पर की। सुरेश स्वांसी भुरसूडीह के ही रहने वाले एतवा स्वांसी का बेटा था। एतवा स्वांसी ने तमाड़ थाना में जगदीश स्वांसी, पुरन स्वांसी और हरि मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। उन्होंने पुलिस को बताया कि इन लोगों के साथ उनके बेटे का एक जमीन को लेकर पुराना लफड़ा था। कभी-कभार जमीन को लेकर झगड़ा-झंझट भी होता था। पर इन लोगों ने बेटे को खौफनाक मौत दे दी। DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। बुंडू SDPO ओम प्रकाश की देखरेख में टीम ने तफ्तीश शुरू की। गठित टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर जगदीश स्वांसी और हरी मुंडा को उठा लिया। इन दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वहीं, इनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दावली और फरसा के साथ मृतक का एंड्रॉयड फोन बरामद बरामद कर लिया गया। पुलिस तीसरे आरोपी पूरन स्वांसी को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है।
Also Read : एम्स देवघर का छठा स्थापना दिवस, राज्यपाल ने कहा – सेवा और संकल्प का उत्सव