Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jul, 2025 ♦ 1:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»सुप्रीम कोर्ट का आदेश : NEET PG 2025 अब एक ही शिफ्ट में
    ट्रेंडिंग

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश : NEET PG 2025 अब एक ही शिफ्ट में

    Sneha KumariBy Sneha KumariMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुप्रीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा–स्नातकोत्तर (NEET PG) 2025 को लेकर बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि यह परीक्षा अब 15 जून 2025 को एक ही पाली (शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी, न कि दो पालियों में जैसा पहले तय था।

    क्या कहा कोर्ट ने?

    न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि परीक्षा को दो शिफ्ट में कराने से “असमानता और मनमानी” होती है, जिससे सभी उम्मीदवारों को समान अवसर नहीं मिल पाता। कोर्ट ने यह भी कहा कि जब NEET UG एक शिफ्ट में हो सकता है तो PG परीक्षा क्यों नहीं? पीठ में शामिल न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया ने कहा कि पिछले साल विशेष परिस्थितियों में परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी, लेकिन वह अब सामान्य नियम नहीं बन सकता।

    छात्रों ने क्या कहा?

    याचिकाकर्ताओं ने कहा कि दो शिफ्ट में होने से पेपर की कठिनाई में अंतर आता है, जिससे रैंकिंग प्रभावित होती है। NEET PG की तैयारी कर रही छात्रा राशि यादव ने कहा, “एक नंबर भी रैंक में हजारों पायदान गिरा सकता है। निष्पक्ष परीक्षा सिर्फ एक शिफ्ट में ही संभव है।”

    NBE की दलील और कोर्ट का जवाब

    राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने कहा कि पिछले साल अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया गया था, लेकिन इसके बावजूद पहली शिफ्ट में परीक्षा देने वालों को अधिक टॉप रैंक मिली, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठे।

    कोर्ट ने कहा कि भारत में संसाधनों की कोई कमी नहीं है और एक शिफ्ट में परीक्षा कराना संभव है। NBE को निर्देश दिया गया है कि वह पारदर्शी तरीके से, सुरक्षित केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करे और जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं पूरी करे।

    NEET PG 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

    • टेस्ट सिटी स्लिप जारी: 2 जून 2025
    • एडमिट कार्ड जारी: 11 जून 2025
    • परीक्षा की तिथि: 15 जून 2025
    • परिणाम की घोषणा: 15 जुलाई 2025 (तक)

    Also Read : 10 राउंड फा’यरिंग मामले में दो आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    NBE NEET PG 2025 NEET PG एक शिफ्ट NEET PG डेट NEET PG रिजल्ट एक शिफ्ट परीक्षा नीट पीजी विवाद परीक्षा में पारदर्शिता मेडिकल परीक्षा मेडिकल प्रवेश परीक्षा राशि यादव सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट फैसला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 राउंड फा’यरिंग मामले में दो आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
    Next Article साइबर ठगी करने वाले अपराधी को रांची पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर दबोचा

    Related Posts

    देश

    भागलपुर से अयोध्या धाम के लिए मुफ्त ट्रेन यात्रा, 18 जुलाई को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    July 17, 2025
    झारखंड

    UIDAI का कड़ा एक्शन! 1.17 करोड़ से ज्यादा Aadhaar Cards को किया गया डिएक्टिवेट

    July 17, 2025
    दिल्ली की खबरें

    इंदौर बना फिर एक बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति ने दिए पुरस्कार

    July 17, 2025
    Latest Posts

    भागलपुर से अयोध्या धाम के लिए मुफ्त ट्रेन यात्रा, 18 जुलाई को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    July 17, 2025

    UIDAI का कड़ा एक्शन! 1.17 करोड़ से ज्यादा Aadhaar Cards को किया गया डिएक्टिवेट

    July 17, 2025

    गोविंदपुर में डेंगू को लेकर एंटी लार्वा छिड़काव

    July 17, 2025

    इंदौर बना फिर एक बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति ने दिए पुरस्कार

    July 17, 2025

    अमरनाथ यात्रा भारी बारिश के कारण स्थगित, कितने दिनों के लिए… जानें

    July 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.