Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार को सारंडा मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत, 31468 हेक्टेयर घोषित हो सकता है सेंक्चुअरी
    झारखंड

    हेमंत सरकार को सारंडा मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत, 31468 हेक्टेयर घोषित हो सकता है सेंक्चुअरी

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2025Updated:October 8, 2025No Comments2 Mins Read63
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सारंडा क्षेत्र को 31,468.25 हेक्टेयर में सेंक्चुअरी घोषित करने की अनुमति दे दी है। साथ ही कोर्ट ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और वैध खनन कार्यों को सेंक्चुअरी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर रखने का आदेश दिया। कोर्ट ने हेमंत सरकार को एक सप्ताह के अंदर शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश भी दिया। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश के विनोद चंद्रन की पीठ ने सुनाया।

    क्या हुआ सुनवाई में?

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश की तुलना में क्षेत्रफल बढ़ने का कारण पूछा। राज्य सरकार की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने जवाब दिया कि वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) ने अध्ययन के बाद 5,519.41 हेक्टेयर को सेंक्चुअरी घोषित करने का प्रस्ताव दिया था। यह प्रस्ताव डीएफओ से लेकर पीसीसीएफ तक पहुंचा, लेकिन सरकार इससे सहमत नहीं थी। वन सचिव ने शपथ पत्र के जरिए इसकी जानकारी दी थी।

    राज्य सरकार का रुख

    राज्य सरकार ने कहा कि वह NGT के निर्देशों के आधार पर 31,468.25 हेक्टेयर को सेंक्चुअरी घोषित करने के लिए तैयार है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने की मांग की कि इससे खनन कार्य प्रभावित न हों।

    Amicus Curiae का विरोध

    Amicus Curiae ने क्षेत्रफल फिर से चिह्नित करने की मांग का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही 31,468.25 हेक्टेयर को चिह्नित कर चुकी है, जिसमें 126 कंपार्टमेंट हैं और वहां कोई खनन नहीं हो रहा। इसलिए दोबारा चिह्नांकन का समय नहीं देना चाहिए।

    SAIL की अपील

    SAIL ने कोर्ट से अनुरोध किया कि सेंक्चुअरी घोषित करने से उनके खनन कार्य प्रभावित न हों, क्योंकि सेंक्चुअरी के 1 किलोमीटर के दायरे में खनन पर प्रतिबंध रहता है। कोर्ट ने स्टील उत्पादन और राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए SAIL और वैध खनन को प्रभावित न होने देने का निर्देश दिया।

    मुख्य सचिव को राहत

    कोर्ट ने झारखंड के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने से छूट दे दी। वे बुधवार को कोर्ट में मौजूद थे। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला सारंडा को सेंक्चुअरी बनाने के साथ-साथ खनन कार्यों को संतुलित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    Also Read : बिहार विस चुनाव : बुजुर्ग, दिव्यांग और सेवा मतदाताओं को पोस्टल बैलट की सुविधा देगा ECI

    31468 hectares may be declared sanctuary 31468 हेक्टेयर घोषित हो सकता है सेंक्चुअरी providing relief to SAIL and mining SAIL और खनन को राहत Supreme Court approves declaration of Saranda as a sanctuary Supreme Court gives relief to Hemant Sarkar in Saranda case सुप्रीम कोर्ट ने दी सारंडा को सेंक्चुअरी घोषित करने की मंजूरी हेमंत सरकार को सारंडा मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विस चुनाव : बुजुर्ग, दिव्यांग और सेवा मतदाताओं को पोस्टल बैलट की सुविधा देगा ECI
    Next Article नागाडीह मॉब लिंचिंग कांड में पांच दोषियों को आजीवन कारावास, जमशेदपुर कोर्ट ने सुनाई सजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    Latest Posts

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.