Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नागाडीह मॉब लिंचिंग कांड में पांच दोषियों को आजीवन कारावास, जमशेदपुर कोर्ट ने सुनाई सजा
    झारखंड

    नागाडीह मॉब लिंचिंग कांड में पांच दोषियों को आजीवन कारावास, जमशेदपुर कोर्ट ने सुनाई सजा

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read38
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लिंचिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में 2017 के बहुचर्चित नागाडीह मॉब लिंचिंग कांड में अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने यह फैसला सुनाया। पहले इन पांचों को हत्या और अन्य धाराओं में दोषी ठहराया गया था।

    क्या था मामला?

    18 मई 2017 को जुगसलाई के बागबेड़ा क्षेत्र के नागाडीह में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह फैल गई। उन्मादी भीड़ ने जुगसलाई नया बाजार निवासी विकास वर्मा, उनके भाई गौतम वर्मा, बागबेड़ा निवासी गंगेश गुप्ता और विकास की 76 वर्षीय दादी रामसखी देवी को पीट-पीटकर हत्या कर दी। रामसखी देवी ने पोते-पोतियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन 20 जून 2017 को उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। कुल 28 आरोपी थे, जिनमें से 23 को पहले ही बरी कर दिया गया था।

    दोषियों के नाम और सजा

    दोषी करार दिए गए पांच आरोपी हैं: राजाराम हांसदा (जेल में बंद), रेंगो पूर्ति, गोपाल हांसदा, सुनील सरदार और तारा मंडल। अदालत ने इन्हें भारतीय न्याय संहिता (भादवि) की धारा 148, 349/149, 302/149, 341/149, 342/149, 338/149 और 117 के तहत दोषी पाया। सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

    अभियोजन पक्ष की प्रतिक्रिया

    अभियोजन पक्ष के वकील सुशील जायसवाल ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए थी। सूचक पक्ष के वकील सुधीर कुमार पप्पू ने बरी अभियुक्तों के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही।

    Also Read : हेमंत सरकार को सारंडा मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत, 31468 हेक्टेयर घोषित हो सकता है सेंक्चुअरी

    Five people convicted in the Nagadih mob lynching case were sentenced to life imprisonment by a Jamshedpur court. Jamshedpur court pronounces sentence : Five convicts sentenced to life imprisonment in Nagadih mob lynching case जमशेदपुर कोर्ट ने सुनाई सजा नागाडीह मॉब लिंचिंग कांड में पांच दोषियों को आजीवन कारावास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार को सारंडा मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत, 31468 हेक्टेयर घोषित हो सकता है सेंक्चुअरी
    Next Article गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो हाडकोर नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.