Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केंद्र से विश्वविद्यालयों में अस्थायी प्रवेश की करें अपील: सुप्रीम कोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्र से विश्वविद्यालयों में अस्थायी प्रवेश की करें अपील: सुप्रीम कोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने इसी माह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं (पूरक परीक्षा) आयोजित करने के फैसले को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं से विश्वविद्यालयों में अस्थायी प्रवेश दिलाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने का सुझाव दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।
    न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा से कहा, ”उन छात्रों का प्रवेश कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में होना है और इसमें सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों की कुछ खास मदद नहीं कर पाएगी।” न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भी पीठ का हिस्सा हैं।
    इस पर श्री तन्खा ने कहा कि सीबीएसई कॉलेजों से इन छात्रों को अस्थायी प्रवेश देने या कंपार्टमेंट परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने तक इंतजार करने का अनुरोध कर सकती है।
    न्यायालय कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच सीबीएसई की ओर से पूरक परीक्षा आयोजित करने के फैसले पर रोक लगाने संबंधी कई याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर रही है।
    न्यायालय ने याचिका की एक प्रति केंद्र को भेजने का निर्देश देने के साथ ही कहा,” हम सितंबर में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित करने के लिए सीबीएसई के फैसले को चुनौती देने और विश्वविद्यालयों में अस्थाई प्रवेश के लिए आग्रह संबंधी याचिका पर अगली तारीख पर सुनवाई करेंगे।”
    श्री तन्खा ने कहा कि पूरक परीक्षाएं 22 सितंबर से 29 सितंबर के मध्य होनी हैं और तब तक विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश बंद हो चुका होगा। ऐसे में पूरक परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिल पाएगा और उनका पूरा साल बेकार चला जाएगा।
    उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण सीबीएसई मुख्य परीक्षाएं आयोजित नहीं करवा सका और मूल्यांकन की मिश्रित प्रणालियों के आधार पर परिणाम घोषित किए गए जिसकी वजह से कई छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ”कंपार्टमेंट परीक्षाओं में बैठने वाले करीब पांच लाख छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ करना जरूरी है।”

    Latest news National news Online news Supreme Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुशांत सिंह राजपूत की मौत मामला : रिया की जमानत याचिका पर फैसला अब शुक्रवार को
    Next Article रांचीः अवैध शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई महीनों से था फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    Latest Posts

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.