Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»स्कूल में अचानक बेहोश हो गये दर्जनभर बच्चे… जानें क्यों
    ट्रेंडिंग

    स्कूल में अचानक बेहोश हो गये दर्जनभर बच्चे… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2025Updated:May 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कूल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah : बिहार में भीषण गर्मी अब जानलेवा रूप लेती दिख रही है. पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड के बरवां ओझा गांव स्थित एक निजी स्कूल में आज यानी मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा 1 के दर्जनभर छात्र-छात्राएं अचानक एक-एक कर बेहोश होने लगे. घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई और अभिभावकों में कोहराम मच गया.

    सुबह लगभग 10 बजे एक छात्रा सबसे पहले बेहोश हुई, जिसके कुछ ही देर बाद उसी कक्षा के अन्य कई बच्चे भी गिरने लगे. स्कूल प्रशासन ने तत्काल सभी बच्चों को नजदीकी योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि यह घटना अत्यधिक गर्मी और हीट स्ट्रोक का नतीजा है. एक बच्ची की हालत शुरू में गंभीर बताई गई, लेकिन समय पर इलाज मिलने से वह अब खतरे से बाहर है, साथ ही बाकी सभी बच्चों की हालत भी स्थिर है.

    इस घटना के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए. बच्चों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया. स्कूल प्रशासन ने घटना के लिए गर्मी को जिम्मेदार ठहराया है. एक शिक्षक ने बताया, “हमने जैसे ही देखा कि एक बच्ची बेहोश हुई है, तत्काल सभी बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया. हमारी ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है.”

    हालांकि, लोगों ने सवाल उठाए हैं कि अब तक न तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और न ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने घटनास्थल का दौरा क्यों नहीं किया है. इधर मौसम विभाग ने बिहार के उत्तरी हिस्सों के लिए अगले कुछ दिनों तक लू (Heatwave) की चेतावनी जारी की है. विशेषज्ञों ने चेताया है कि सुबह के समय भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर गंभीर असर पड़ सकता है.

    Also Read : Breaking News झारखंड के IAS विनय चौबे पूछताछ के बाद हिरासत में, ACB ने की बड़ी कार्रवाई

    Barwa Ojha village Bihar Bihar heat alert chaos in school children's health deadly heatwave extreme heat heat-related illness heatwave panic among parents private school school incident students fainted West Champaran Yogapatti block अभिभावकों में कोहराम गर्मी से बीमार छात्र बेहोश जानलेवा गर्मी निजी स्कूल पश्चिमी चंपारण बच्चों की तबीयत बरवां ओझा गांव बिहार बिहार गर्मी अलर्ट भीषण गर्मी योगापट्टी प्रखंड स्कूल में अफरातफरी स्कूल हादसा हीट वेव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान का एक और आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, कहां और कैसे… जानिये
    Next Article मंडल डैम से जल्द मिलेगा पानी, झारखंड-बिहार के किसानों को मिलेगा फायदा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.