Chaibasa : डीसी मनीष कुमार ने जिले के जैक और सीबीएसई बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिले के जेएसी बोर्ड के 15 टॉप, सीबीएसई बोर्ड के 5 टॉप, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के 5 टॉप और नवोदय विद्यालय के 5 टॉप छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों के चेहरे खिल उठे और उनका उत्साह और भी बढ़ गया।
डीसी ने दिया प्रेरणादायक संदेश
डीसी मनीष कुमार ने कहा कि ये छात्र जिले की शान हैं और इनकी सफलता दूसरों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। जो छात्र लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं, वही आगे सफलता हासिल करते हैं।
अभिभावकों और शिक्षकों की सराहना
कार्यक्रम में डीसी ने शिक्षकों और अभिभावकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि के पीछे उनके मार्गदर्शन और सहयोग की बड़ी भूमिका है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Also Read : धुर्वा डैम में युवक के डूबने से मचा हड़कंप, पुलिस-NDRF मौके पर