Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेएससीसी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों का दिखा गुस्सा, सड़क पर उतर सीबीआई जांच की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएससीसी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों का दिखा गुस्सा, सड़क पर उतर सीबीआई जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023Updated:November 3, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित नगरपालिका संवर्ग संयुक्त स्तरीय परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर शुक्रवार को विद्यार्थियों का गुस्सा सड़क पर उतरा. काफी संख्या में छात्रों ने मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक सड़क मार्च किया. अधिकतर छात्र अपने हाथ में तख्तियां लिये हुए थे. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे. छात्रों का कहना था कि आयोग द्वारा 29 अक्टूबर को जो परीक्षा ली गयी थी उसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. सरकार से मांग कर रहे थे परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर फिर से आयोग परीक्षा आयोजित की जाये. छात्रों का कहना है कि जिस तरह से परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र के पेपर सील क्षतिग्रस्त पाये गए और प्रश्न पुस्तिकाओं के उपर क्रमांक में गड़बड़ी देखी गई इससे साफ पता चलता है कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है और आयोग ने जानबूझकर सीटों को बेचने के लिए इस तरह का कदम उठाया है.

    सीबीआई से जांच की मांग

    इस मौके पर JBKSS के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेएससीसी बडका चोर है, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही क्वेश्चन बुकलेट और उत्तर पुस्तिका का लिफाफा खुल जाता है. यही जेएससीसी ने अड़ियल रवैया अपनाते हुए नोटिस जारी कर कहा था कि थी कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई पर दो दिन के बाद ही इस बार झुकते हुए उन्हें कहना पड़ा कि हां गड़बड़ी हुई है, हां पेपर लीक हुआ है. जिसके कारण राज्य के 5 सेंटरों का एग्जाम रद्द किया है. देवेंद्र नाथ मह्यो ने कहा कि साफ साफ गड़बड़ी हुआ है और इस लिए हम गड़बड़ी के जांच CBI से करवाने की मांग करते हैं. और महामहिम राज्यपाल से इस बात की शिकायत और जांच की मांग को लेकर मोराबादी मैदान से राज्य भवन जा रहे हैं.

    921 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

    नगरपालिका सेवा संवर्ग के विभिन्न पदों के लिए 29 और 30 अक्टूबर को रांची सहित पांच जिलों में परीक्षा आयोजित की गई है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 921 पदों के लिए निकाले गए इस विज्ञापन में राजस्व निरीक्षक, उद्यान अधीक्षक, स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक सहित विभिन्न पद हैं. ओएमआर शीट के जरिए दो-दो घंटे के दो पेपर की हुई इस परीक्षा में कई विषय के प्रश्न पुस्तिका का सील पेपर पहले से फटा हुआ पाया गया था.

    ये भी पढ़ें:निजीकरण के खिलाफ सीटू और किसान सभा ने किया कोडरमा रेलवे स्टेशन में विरोध प्रदर्शन

    jbkss उद्यान अधीक्षक खाद्य निरीक्षक जेएससीसी झारखंड झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा रांची राजभवन राजस्व निरीक्षक सीबीआई स्वच्छता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे के निजीकरण के विरोध में सीटू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
    Next Article मुख्यमंत्री से मिले सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश, की चैंपियनशिप के आयोजन की सराहना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.