Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने पर छात्रों ने जताई खुशी, बोले- यूपी में बाबा बा
    ट्रेंडिंग

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने पर छात्रों ने जताई खुशी, बोले- यूपी में बाबा बा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह जैसे ही पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करने का ऐलान किया तो प्रदेश भर के अभ्यर्थियों ने सीएम योगी के इस निर्णय पर खुशी जाहिर की. पेपर रद्द किए जाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने युवाओं के हित में फैसला लेने के लिए सीएम योगी को थैंक्यू भी कहा. वहीं, सीएम का निर्णय आने के बाद सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने सीएम का आभार जताया.

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीएम योगी के समर्थन में दर्जनों हैशटैग वायरल होने लगे. इनमें #YogiWithYouth ट्रेंड लिस्ट में टॉप पर आ गया. इसके माध्यम से छात्रों ने सीएम योगी के निर्णय को सही ठहराते हुए योगी सरकार की प्रशंसा की और इसे युवाओं की हितैषी सरकार करार दिया. यही नहीं, परीक्षा रद्द करने संबंधी सीएम योगी की एक्स पोस्ट भी जबरदस्त वायरल हुई और शाम 6 बजे तक इसकी रीच 10 लाख की संख्या पार कर गई.

    उत्साहित छात्रों ने युवाओं की आवाज सुनने के लिए सीएम योगी का आभार जताया और सीएम योगी के पक्ष में नारे भी लगाए. लखनऊ में एक छात्र ने कहा कि सीएम योगी ने लाखों छात्रों की बात को सुना है, इसके लिए हम उनके आभारी हैं. हमारी मांग है कि 6 महीने में योगी सरकार न सिर्फ पारदर्शी तरीके से पुनः परीक्षा आयोजित करे, बल्कि पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा भी दिलाए.

    एक अन्य छात्र ने कहा कि सीएम योगी का निर्णय सराहनीय है. हम तो यही चाहेंगे कि अगली बार भी योगी ही हमारे सीएम बने. इसी तरह एक अन्य छात्र ने खुशी जताते हुए कहा कि “यूपी में का बा, यूपी में बाबा बा.” एक छात्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के भविष्य को देखते हुए बिलकुल सही निर्णय लिया है. हमें उम्मीद है की सरकार समय लेकर न सिर्फ कमियों को दूर करेगी, बल्कि पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ परीक्षाएं आयोजित कराएगी.

    सोशल मीडिया पर छाया #YogiWithYouth

    पेपर निरस्त किए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी के निर्णय के समर्थन में कई हैशटैग ट्रेंड होने लगे. इनमें #YogiAdityanath,#DhanyawadYogiji और #YogiWithYouth पर सबसे ज्यादा लोग इंगेज हुए. खासतौर पर #YogiWithYouth तो ट्रेंड में नंबर वन रैंक पर भी आ गया. हजारों छात्रों ने इस हैशटैग के माध्यम से योगी सरकार के निर्णय पर खुशी जताई और युवाओं का साथ देने के लिए सीएम योगी की प्रशंसा भी की.

    Baba Baba Yogi CM Yogi Country johar live news Police Recruitment Exam Up Yogi Adityanath जोहार लाइव न्यूज़ देश पुलिस भर्ती परीक्षा बाबा बाबा योगी यूपी योगी आदित्यनाथ सीएम योगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक में फिलहाल नहीं लगेगा मंदिरों की आय पर टैक्स
    Next Article महीनों बाद सस्ता हुआ लहसुन, अब इतने हुए दाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    Latest Posts

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.