Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ममता के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों ने किया पथराव, जवान घायल, सीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा
    जोहार ब्रेकिंग

    ममता के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों ने किया पथराव, जवान घायल, सीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कोलकाता में छात्रों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और जगह-जगह नारेबाजी की. कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की थी, जिसे प्रदर्शनकारियों ने गिरा दिया. इस प्रदर्शन को ‘नबन्ना अभियान’ का नाम दिया गया है. हावड़ा स्थित नबन्ना भवन राज्य सचिवालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई. प्रदर्शन को देखते हुए कोलकाता में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. वहीं हावड़ा ब्रिज को बंद करते हुए सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई. प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया है. जिसमें एक जवान का सिर फूट गया है. उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

    6000 जवान सुरक्षा में तैनात

    न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में दिखाया गया है कि कोलकाता के हेस्टिंग्स में फोर्ट विलियम के चेक गेटों पर तेल लगाया जा रहा है ताकि प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड्स पर चढ़ने से रोका जा सके. प्रदर्शन का उद्देश्य आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या के मामले के खिलाफ नबन्ना तक मार्च करना था. सुरक्षा को लेकर करीब 6,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. 19 जगहों पर बैरिकेडिंग की गई और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी सड़कों पर नजर रखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था देख रहे थे. नबन्ना के पहले हेस्टिंग्स में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारों का उपयोग किया गया और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई. हावड़ा कमिश्नरेट के लगभग दो हजार पुलिसकर्मी नबान्न के आसपास तैनात थे.

    प्रदर्शनकारी छात्र संगठन ‘पश्चिम बंगा छात्र समाज’ और ‘संग्रामी जौथा मंच’ ने ‘नबन्ना अभियान’ रैली आयोजित की है. प्रशासन ने इस रैली को अवैध घोषित कर दिया है. पश्चिम बंगा छात्र समाज एक अपंजीकृत छात्र समूह है, जबकि संग्रामी जौथा मंच राज्य सरकार के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है और महंगाई भत्ते (डीए) को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर करने की मांग कर रहा है.

    अवैध रैली आरजी कर मेडिकल कॉलेज इस्तीफे की मांग कोलकाता छात्रों का प्रदर्शन ड्रोन निगरानी दुष्कर्म मामला नबन्ना अभियान पश्चिम बंगा छात्र समाज पानी की बौछारें पुलिस तैनाती प्रदर्शन रैली बैरिकेडिंग ममता बनर्जी महंगाई भत्ता हत्या मामला हावड़ा भवन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, ऑन स्पॉट किया शिकायतों का निष्पादन
    Next Article आरसीएच पदाधिकारी ने किया गांवों का दौरा, छूटे हुए बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव हुआ है, जानिये पूरी डिटेल्स

    September 18, 2026
    क्राइम

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.