कोडरमा: सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर 27 अगस्त को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत विभिन्न गांवों में जाकर दवा पिलाई गई. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ कुलदीप कुमार ने चन्दवारा और तिलैया डैम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों से जानकारी ली. इस दौरान खुराक से वंचित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई. उन्होंने शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो दवा पिलाने को लेकर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निदेश दिये. साथ ही कहा कि पोलियो से शत-प्रतिशत प्रतिरक्षण पाना ही हमारा लक्ष्य है. जिले में पोलियो का कोई केस नहीं है, फिर भी एहतियात बरतना होगा. उन्होंने बताया कि इस अभियान में विश्व स्वास्थ्य संगठन विशेष तौर पर सहयोग कर रही है.
आरसीएच पदाधिकारी ने किया गांवों का दौरा, छूटे हुए बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

