Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 6:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3500 जवानों की होगी तैनाती, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी पैनी नजर
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3500 जवानों की होगी तैनाती, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी पैनी नजर

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची में रामनवमी को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अल्बर्ट एक्का चौक और डोरंडा सहित अन्य जगहों पर काफी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। अति संवेदनशील क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जाएगी । पूरी सुरक्षा की मॉनिटरिंग एसएसपी किशोर कौशल खुद कर रहे हैं और अधिकारियों को लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं। सुरक्षा में कहीं किसी प्रकार की चूक न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पांच आईपीएस के अलावा 12 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर और 250 दरोगा सहित 3500 पुलिसकर्मी रामनवमी की सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

    एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को बताया कि रामनवमी को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरा से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी रहेंगे सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। इसके लिए साइबर सेल की टीम लगातार काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को सभी अखाड़ा धारी भव्य शोभायात्रा निकालेंगे इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना कॉलेज में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
    Next Article पलामू : सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Latest Posts

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.