पलामू। पलामू के मेदनीनगर-औरंगाबाद मार्गी के मार्ग के नावाबाजार स्थित चौगांवा धाम स्थित एनएच 98 पुर पिकअप वाहन के धक्के से पिता-पुत्री की मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक फिरोज खान और उसकी 15 वर्षीय पुत्री शमा परवीन चौगांवा धाम के पास प्रतिदिन की तरह चना बेचने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में पिकअप वाहन ने धक्के मार दी जिसमें शमा परवीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

फिरोज खान को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप वाहन फरार हो गया। नावाबाजार पुलिस डाली गांव से पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया लिया है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर छतरपुर के अंचलाधिकारी उन्नाव बाजार के जिला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा कर सड़क जाम को हटाया। जिसके बाद आवागमन शुरू हो गया। मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि देने की घोषणा की गई।




