Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»STF ने ढाई कराेड़ की चरस के साथ तस्कर काे किया गिरफ्तार
    क्राइम

    STF ने ढाई कराेड़ की चरस के साथ तस्कर काे किया गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 1, 2025Updated:March 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    STF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Varanasi : उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की वाराणसी इकाई और राेहनिया पुलिस ने शनिवार को मोहनसराय अंडरपास के पास छापेमारी कर 5.400 किग्रा चरस के साथ उस्मानपुरा जैतपुरा निवासी तस्कर को दबोच लिया। बरामद चरस की कीमत लगभग ढाई कराेड़ रुपये आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार तस्कर ड्रग्स माफियाओं के साथ मिलकर​ मादक पदार्थों की तस्करी करने में लिप्त रहा है।

    STF

    STF के स्थानीय अफसरोें के अनुसार अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इस संबंध में STF की कई टीमें तस्करों के सुराग में जुटी हुई थी। वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और STF फील्ड इकाई भी इस कार्य में लगी हुई थी। इसी दौरान सही सूचना और लोकेशन मिलते ही वाराणसी टीम ने मोहनसराय अंडरपास से तस्कर रामबाबू के बेटे अछैवर को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तस्कर मनाली से दिल्ली बस से आया और इसके बाद दिल्ली से बस से वाराणसी मोहनसराय आया था। पूछताछ में रामबाबू ने अफसरों को बताया कि इस गिरोह का सरगना वाराणसी चौक नीलकंठ निवासी देवेन्द्र कुमार मिश्रा अपने भाई महेन्द्र मिश्रा उर्फ छोटू और उसे लेकर मनाली गया था। देवेन्द्र ने चरस के साथ उसे बस में बैठा दिया था। वह चरस लेकर अकेले ही बस से वाराणसी आया था। इसके पहले STF ने इस गिरोह के दो सदस्यों संतोष कुमार झा और शिखा वर्मा को सुल्तानपुर में चरस के साथ पकड़ा था। दोनों ने गिरोह के कार्य प्रणाली के बारे में बताया था। गिरोह चरस, गांजा, हसीस, स्मैक आदि नशीले पदार्थ हिमाचल प्रदेश के मनाली, बिहार व नेपाल के बार्डर से भारी मात्रा में बस से वाराणसी लेकर आता है। इस मादक पदार्थ को गिरोह के सदस्य वाराणसी और आसपास के जनपदों में बेचते है।

    गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि हिमांचल प्रदेश के तनु नामक व्यक्ति से माल (मादक पदार्थ) लिया जाता है। इसके बाद इसे वाराणसी में लाकर मुकेश मिश्रा उर्फ श्याम व मिठ्ठू नामक डिलेवरी ब्वाय के माध्यम से वाराणसी के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ वाराणसी के बाहर भी भेजा जाता है। गैंग सरगना के भाई महेन्द्र ने उसे मनाली से चरस लाने पर 20 हजार रूपए देने का लालच दिया था। STF के अफसरों के अनुसार गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाही की जा रही है।

    Also Read : बिहार के छपरा में डबल म’र्डर से हड़कंप, दो लड़कों को किया छलनी

    2.5 Crore Rupees 5.400 Kg Charas 5.400 किग्रा चरस Charas Seized Charas Smuggling Drug Mafia Illegal Trade Mohansarai Underpass Narcotics Trafficking Raid Rohaniya Police Smuggler arrested Special Task Force STF Usmanpura Jaitpura Uttar Pradesh Varanasi Unit अवैध व्यापार उत्तर प्रदेश उस्मानपुरा जैतपुरा चरस तस्करी चरस बरामद छापेमारी ड्रग्स माफिया ढाई करोड़ रुपये तस्कर गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करी मोहनसराय अंडरपास रोहनिया पुलिस वाराणसी इकाई स्पेशल टास्क फोर्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगल में घुसे सुरक्षाबल पर नक्सलियों ने की फा’यरिंग, फिर जवानों ने जो किया… जानिये
    Next Article जामताड़ा के लोगों ने इस संगठन के संयुक्त प्रयास से किया स्वैच्छिक रक्तदान

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.