Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 12:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बीजेपी के संकल्प पत्र पर बोले प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनता छलावे में नहीं आएगी
    झारखंड

    बीजेपी के संकल्प पत्र पर बोले प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनता छलावे में नहीं आएगी

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बीजेपी के संकल्प पत्र को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने “संविधान बदलो पत्र” का नाम दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र एक छलावे के समान है. यह जनता के हितों के लिए संकल्प पत्र नहीं बल्कि देश के संविधान को बदलने के लिए भाजपा द्वारा लिया गये संकल्प का दस्तावेज है. राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रपंच और प्रोपेगेंडा भाजपा की चुनावी रणनीति का एक हिस्सा है जो वह पिछले 10 सालों से जनता के साथ करते आ रही हैं. परंतु जनता इस बार उनके छलावे और बहकावे में नहीं आने वाली है. भगवान बिरसा मुंडा का नाम लेकर प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से आदिवासी समुदाय को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. सबसे पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि भगवान बिरसा मुंडा के पद चिन्हो पर चलने वाले आदिवासी समुदाय के सरना धर्म कोड की मांगों के बारे में अभी तक क्या कार्रवाई हुई है. जबकि झारखंड की महागठबंधन सरकार ने सरना धर्म कोड लागू करने का विधेयक भी पास करके केंद्र सरकार के पास भेज दिया है. आदिवासी समुदाय से आने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने वाले प्रधानमंत्री मोदी को आदिवासी समुदाय के हितों की बात करना शोभा नहीं देता है.

    ‘बुलेट ट्रेन है नहीं और बुलेट ट्रेन का विस्तार करेंगे’

    उन्होंने कहा कि देश की जनता के हितों के लिए भाजपा कितनी सजग है. यह इससे पता चलता है कि उनके इस पूरे घोषणा पत्र में जुमलेबाजी के सभी शब्द शामिल है. लेकिन जनता “महंगाई और बेरोजगारी” के जिन मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है वह शब्द इस घोषणा पत्र में नहीं है. झूठ के ऐसे पुलिंदे पत्र को देश का युवा, किसान, महिला सहित समाज के सभी अन्य वर्ग पूरी गंभीरता से परखेंगे. जिसमें न ही रोजगार की, न ही किसानों की, न ही महिलाओं के अधिकार की, उनकी सुरक्षा की, न ही गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले जनता को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की बात की गई है. उन्होंने कहा कि “बुलेट ट्रेन है नहीं और बुलेट ट्रेन का विस्तार करेंगे” ऐसे ही झूठे जुमले से भाजपा ने सिर्फ 13 दिनों में देश के 135 करोड़ देशवासियों के विकास लिए अपना संकल्प पत्र तैयार किया है. जिसे भारत की जनता अपनी कसौटी पर आने वाले चुनाव में परखेगी.

    ये भी पढ़ें: मांडर में देसी पिस्टल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, पूर्व में भी हरियाणा पुलिस ने भेजा था जेल

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी बीजेपी मुख्य समाचार रांची राजेश ठाकुर लेटेस्ट न्यूज संकल्प पत्र सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर बैठे कान की समस्या करे दूर, पॉल ऑप्टिकल दे रही यह सुविधा
    Next Article बोकारो के इस्पात कंपनी में लगी आग,डेढ़ करोड़ का नुकसान

    Related Posts

    क्राइम

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025
    पाकुड़

    पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर के घर भीषण डकैती

    June 17, 2025
    झारखंड

    ट्रैफिक सुधार के लिए रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025

    CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 20 अहम फैसलों पर लगी मुहर

    June 17, 2025

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025

    इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौ’त, डॉक्टर फरार

    June 17, 2025

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.