Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खूंटी में कार्यकर्ताओं से बोले, सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खूंटी में कार्यकर्ताओं से बोले, सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम के तहत खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिला संगठन के निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भावनाओं और विचारों को जानना था ताकि संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को इसी के अनुसार आकार दिया जा सके. केशव महतो ने कहा कि यह संवाद कार्यकर्ताओं के मनोभावों को समझने का एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि संगठन के निचले स्तर से आई आवाजें ही झारखंड के विकास के लिए सही नीतियों के निर्धारण में मदद करेंगी. उन्होंने कहा कि चुनावी रणक्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना संगठन के हित में होगा.

    जीत के लिए एकजुट प्रयास

    कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए एकजुट प्रयास की सराहना की. साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर डालते हुए संगठन की मजबूती पर जोर देना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाना और विपक्ष के झूठे प्रचारों से जनता को बचाए रखना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है.

    ये रहे मौजूद

    इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बलमुचू, हिंदू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष रवींद्र सिंह, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजिनी और कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भाग लिया.

    कांग्रेस नीतियां कांग्रेस सिद्धांत कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता कालीचरण मुंडा केशव महतो कमलेश खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी खूंटी सांसद चुनावी रणक्षेत्र जनता जय शंकर पाठक जिला संगठन झारखंड विकास डॉ प्रदीप बलमुचू डॉ रामेश्वर उरांव पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी बैठक महागठबंधन मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष मीडिया चेयरमैन रवींद्र सिंह रांची लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनाव विपक्ष संगठन की मजबूती सतीश पॉल मुंजिनी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं संवाद आपके साथ हिंदू न्यास बोर्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिडनैपर से लिपटकर रोने लगा दो साल का बच्चा, जानें फिर क्या हुआ
    Next Article बोकारो पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कल कार्यकर्ताओं से करेंगे बात

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.