Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रामनवमी को लेकर जुगसलाई में एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, कहा– अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    झारखंड

    रामनवमी को लेकर जुगसलाई में एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, कहा– अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर:  रामनवमी को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने जुगसलाई क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च वीर कुंवर सिंह चौक से आरंभ होकर जुगसलाई बाजार, महतो पाड़ा रोड होते हुए जुगसलाई फाटक तक निकाला गया।

    एसएसपी के साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) तौकीर आलम, जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। मार्च के दौरान अखाड़ा समिति से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए गए।

    एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि रामनवमी के मद्देनजर जिला पुलिस पूरी तरह चौकस है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त करें और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें।

    उन्होंने आम जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, फोटो या वीडियो न फैलाएं। यदि कहीं कोई अफवाह, संदेहास्पद व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 नंबर पर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि रामनवमी के जुलूस के मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों से भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखने की योजना बनाई गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

    Also read:जमशेदपुर में रामनवमी के दिन शराब की दुकानें खुली तो दर्ज होगी FIR

    Also read:जमशेदपुर में दो दिन रहेगी NO ENTRY, कब-कब… जानिए

    Also read:जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम रेट को देखते हुए SSP से मिलीं MLA पूर्णिमा साहू

    Also read: जमशेदपुर में 2 दिनों तक NO ENTRY, किसकी… जानिए

    Also read:जमशेदपुर में युवक पर चापड़ से हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस… 

    Also read:जमशेदपुर में घर बनाना है! सरकार करेगी सहायता, पढें पूरी रिपोर्ट…

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसएसपी आवास में मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव, चंदन सिन्हा ने खुद गरीबों व अखाड़ों के बीच बांटा प्रसाद
    Next Article घर में घुस कर पति-पत्नी को मा’र दी गो’ली

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.