Ranchi : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा सौंपने के बाद से नए डीजीपी को लेकर कयासों का दौर तेज है। पुलिस विभाग के हर वर्ग में यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी अपने नए डीजीपी के आने का इंतजार कर रहे है। मंगलवार की देर शाम के बाद से झारखंड के नए डीजीपी की रेस में सिर्फ दो लोगों के नाम का जिक्र है। पहला नाम आईपीएस प्रशांत सिंह, जबकि दूसरा नाम है एम.एस भाटिया का। वर्तमान में प्रशांत सिंह डीजी मुख्यालय के पद पर है, तो एम.एस भाटिया डीजी होमगार्ड। अब देखना है कि किसके नाम पर मुहर लगती है।
आईपीएस अनुराग गुप्ता ने सौंपा लिखित इस्तीफा
आईपीएस अनुराग गुप्ता के पद छोड़ने की खबर अब हकीकत में बदल गई है। अनुराग गुप्ता ने यह इस्तीफा मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री आवास में सौंपा है। इस प्रकरण के बाद से सियाशी हलचल तेज हो गई है। सत्रों का कहना है कि अनुराग गुप्ता का इस्तीफा को स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, नए डीजीपी को लेकर मंतव्य लिया जा रहा है। फिलहाल झारखंड पुलिस डीजीपी विहीन चल रहा है, लेकिन जल्द इस मामले में किसी भी समय बड़ी खबर आ सकती है।
आईपीएस अनुराग गुप्ता वर्ष 2022 में प्रमोट हुए थे डीजी रैंक में
अनुराग गुप्ता को वर्ष 2022 में पुलिस महानिदेशक (डीजी) के रैंक में प्रोमोशन मिली थी। प्रोमोशन के बाद अनुराग गुप्ता डीजी ट्रेनिंग बनाये गये थे।. झारखंड सरकार ने 26 जुलाई 2024 को उनको झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें इस पद से हटा दिया गया। फिर 28 नवंबर 2024 में उनको फिर से झारखंड का डीजीपी बनाया गया।तीन फरवरी 2025 को अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बना दिया गया था। झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बनाने की जो अधिसूचना जारी की थी, उसमें इस बात का कोई उललेख नहीं है कि उनका कार्यकाल कब से शुरू होगा। इस अधिसूचना में सिर्फ इतना ही लिखा है कि अनुराग गुप्ता का कार्यकाल ‘महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025’ के नियम 10 (1) के अनुरूप होगा। नियमावली के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

Also Read : कार्तिक उद्यापन शोभा यात्रा के दौरान बदगुंदा गांव में बवाल, दो दर्जन लोग घायल
Also Read : BREAKING : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने छोड़ा पद, सौंपा लिखित इस्तीफा

