Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 1:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झाविमो के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज
    जोहार ब्रेकिंग

    झाविमो के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। तमाम दावों के बीच राजनीति को संभावनाओं का खेल भी कहा जाता है। झारखंड में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब सारे ‘मजबूत किले’ ध्वस्त हो जाने के बाद राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी की घर वापसी यानी भाजपा में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

    सूत्रों का कहना है कि झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के प्रमुख बाबूलाल मरांडी लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। मरांडी फिलहाल रांची में नहीं हैं, परंतु उनके निर्णयों के साथ चलने के लिए झाविमो के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के बीच रायशुमारी चल रही है।

    सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कार्यालय सचिव विनोद शर्मा के पास कई नेताओं ने अपना लिखित पक्ष दिया है। नेताओं ने लिख कर दिया है कि वह (बाबूलाल मरांडी) जो भी निर्णय लेंगे, उसके साथ हैं। कुछ नेताओं ने हालांकि असहमति भी जताई है।

    झाविमो के वरिष्ठ नेता और महासचिव जितेंद्र वर्मा ने आईएएनएस के साथ चर्चा में स्वीकार किया है कि पार्टी के नेताओं से मरांडी के निर्णयों के साथ चलने को लेकर रायशुमारी की जा रही है, और इसके के लिए लिखित में विचार मांगा गया है, परंतु अभी भाजपा में विलय को लेकर तय नहीं हुआ है। उन्होंने हालांकि इससे स्पष्ट इंकार भी नहीं किया है।

    उल्लेखनीय है कि पांच जनवरी को पार्टी के प्रमुख मरांडी ने झाविमो कार्यसमिति भंग कर दी थी।

    सूत्र का कहना है कि मरांडी फिलहाल रांची में नहीं हैं। वह 16 जनवरी को रांची लौटेंगे। इसके बाद भाजपा में जाने की तिथि तय होगी।

    झाविमो के विधायक प्रदीप यादव और बंधु टिर्की को लेकर हालांकि असमंजस की स्थिति बनी हुई है। झारखंड में झाविमो के तीन विधायक हैं। विधायक बंधु टिर्की ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी का भाजपा में विलय होगा या नहीं होगा यह तो पार्टी अध्यक्ष ही बता पाएंगे। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अध्यक्ष को जो भी निर्णय लेना है, उसे लेना चाहिए।

    उन्होंने हालांकि इशारों ही इशारों में यह भी कहा कि पानी और आग साथ नहीं रह सकते। ऐसे में स्पष्ट है कि टिर्की भाजपा के साथ नहीं जाना चाहते। सूत्रों का दावा है कि टिर्की कांग्रेस के संपर्क में हैं।

    सूत्रों का यह भी कहना है कि मरांडी अपने दूसरे विधायक प्रदीप यादव को लेकर भाजपा में जाना चाहते हैं।

    इस संबंध में जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन चर्चाओं पर वह क्या जवाब देंगे। ‘मरांडी की चुनौती’ के संबंध में पूछे जाने पर सोरेन कहते हैं कि यह तो पांच वर्ष बाद देखा जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि 2000 में बिहार से अलग होकर बने झारखंड के पहले मुख्यमंत्री मरांडी थे। उन्होंने 2003 में इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री पद संभाला। मरांडी ने 2006 में अपनी अलग पार्टी बनाई और तब से वह राज्य में जनाधार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    मरांडी की पहचान एक इमानदार आदिवासी नेता की रही है। भाजपा ऐसे आदिवासी चेहरे की तलाश में है, जिसकी पकड़ संथाल में अच्छी हो और हालिया विधानसभा में आदिवासी चेहरा बन सके।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
    Next Article दिल्ली विधानसभा चुनाव : केजरीवाल के सामने पिछली जीत का इतिहास दोहराने की चुनौती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी ड्रोन ढेर

    May 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत ने राजस्थान में मार गिराये पाकिस्तान के कई ड्रोन

    May 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, सेना ने मार गिराये कई ड्रोन

    May 9, 2025
    Latest Posts

    जम्मू एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी ड्रोन ढेर

    May 9, 2025

    जैसलमेर में सेना की छावनी के पास पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया

    May 9, 2025

    भारत ने राजस्थान में मार गिराये पाकिस्तान के कई ड्रोन

    May 9, 2025

    जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, सेना ने मार गिराये कई ड्रोन

    May 9, 2025

    नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार, नाबालिग समेत 5 को पुलिस ने दबोचा

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.