Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जबर टुसू परब में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की विशेष झलक : कमलेश महतो
    झारखंड

    जबर टुसू परब में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की विशेष झलक : कमलेश महतो

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बेरमो में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति बेरमो विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक नावाडीह और बेरमो में 13 और 14 जनवरी को आयोजित जबर टुसू परब की तैयारी को लेकर ढोरी बस्ती राजा बंगला में कुणाल कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन कमलेश महतो ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश महतो ने कहा कि 14 जनवरी को जबर टुसू परब बेरमो में झारखंडी संस्कृति की विशेष झलक दिखेगी. पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेरमो और नावाडीह में जबर टुसू परब झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति आयोजित कर रही है, जिसमें 13 जनवरी को बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह में टुसू प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित है.

    जबकि 14 जनवरी को बेरमो में बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम करगली से हथिया पत्थर पिछरी पुल तक टुसू विदाई कार्यकम आयोजित है. जिसको सफल बनाने को लेकर आज बेरमो विधानसभा के सक्रिय सदस्यों की बैठक रखी गईं थी. उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को हजारों की संख्या में टुसू प्रदर्शनी में शामिल होंगे. इसके लिए सभी पंचायतों में जन जागरण किया जायेगा, जिसके तहत बेरमो विधानसभा के सभी पंचायतों में सक्रिय कार्यकर्त्ता घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि आगामी 07 जनवरी को पुनः विधानसभा स्तरीय बैठक सह वनभोज कार्यक्रम अंगवाली पुल में रखा गया है. बैठक में सर्वसम्मति से संयोजक मंडली का गठन किया गया.

    Bermo Bokaro Jabar Tusu Parab Jharkhand news Jharkhandi Culture Jharkhandi Language Khatian Sangharsh Samiti johar live news Nawadih Tusu Exhibition जबर टुसू परब जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति झारखंडी संस्कृति टुसू प्रदर्शनी नावाडीह बेरमो बोकारो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएमसीएच और डीएम कोर्स में एडमिशन लेने वाले 1 जनवरी से ज्वाइन करें रिम्स, डीन का आदेश
    Next Article खनन टास्क फोर्स ने अवैध कोयला लदे दो ट्रक किये ज़ब्त, चालक फरार  

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.