Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»DJ पर स्पेशल कंट्रोल, भड़काऊ गाना किसी कीमत पर नहीं बजेगा : DC
    झारखंड

    DJ पर स्पेशल कंट्रोल, भड़काऊ गाना किसी कीमत पर नहीं बजेगा : DC

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2025Updated:March 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर डालटनगंज के टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रूप से जिले के उपायुक्त (DC) शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, DDC शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, मेदिनीनगर, छतरपुर और हुसैनाबाद के SDO-SDPO, SHO, BDO-CO के अलावा रामनवमी और मुहर्रम कमिटी के जेनरल अध्यक्ष शामिल थे.

    तीनों पर्व के लिए प्रशासन तैयार

    तीनों पर्व को लेकर तमाम मामलों की समीक्षा की गयी और कमियों को दुरूस्त करने की बात कही गयी. सुरक्षा, पेयजल, सफाई, चलंत शौचालय, बिजली, यातायात, सड़क की मरम्मत, नगर निगम चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में तीनों पर्व संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसमें जिलेवासियों का भी सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि पूरा शहर CCTV कैमरे से लैस है. ड्रोन कैमरा से निगरानी की जायेगी. रोड मैपिंग की गयी है. जुलूस वाले रूट और मुख्य सड़क की मरम्मत की जायेगी. एम्बुलेंस, अग्निशमन, जेसीबी आदि जगह जगह रखा जायेगा.

    बाहर की घटनाओं पर हुड़दंग करने वाले जायेंगे जेल : DC

    उपायुक्त ने कहा कि DJ पर स्पेशल कंट्रोल रहेगा. भड़काऊ गाना किसी कीमत पर नहीं बजाना है. हुड़दंग करने वालों को कई स्तरों पर कार्रवाई की जायेगी. बाहर की घटनाओं पर हुड़दंग करने वाले जेल जायेंगे. अखाड़ों को नया लाइसेंस देने के लिए SOP बनाया जायेगा. शांति समिति का एक सप्ताह में पुनर्गठन कर लिया जायेगा. अपर समाहर्ता कुंदन कुमार कंट्रोल रूप की मॉनिटरिंग करेंगे. उत्पाद अधीक्षक इनलिगल शराब की बिक्री नहीं होने देंगे.

    SP ने कहा कि रामनवमी खत्म होने के अगले दिन तमाम धार्मिक झंडे निकाल लेंगे, ताकि किसी तरह का ईशू न बने. अक्सर देखा जाता है कि रामनवमी समाप्त होने के कई दिनों तक झंडा सड़क किनारे लगा रह जाता है. जुलूस के दिन बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन रोका जायेगा. रूट के अनुसार SHO, BDO और CO इस मामले को देखेंगे, ताकि जाम की स्थिति न बने और आम लोगों को इससे परेशानी न हो. SP ने कहा कि निगम चुनाव होने वाला है. इसे लेकर पर्व के दौरान कोई एडवांटेज नहीं लेंगे. चुनाव प्लानिंग के तहत पर्व में शामिल नहीं होंगे. एक अप्रैल को सरहुल और मंगलवारी जुलूस है. इसे लेकर क्षेत्र में ध्यान देना है.

    Also Read : JJMP का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पुलिस के साथ दो बार कर चुका मुठभेड़

    CCTV surveillance Crowd Management Daltonganj DJ Control Drone Monitoring Eid Jams Municipal Elections Political Neutrality public safety Ram Navami Religious Flags Road Repair Sarhul Security Arrangements Shanti Samiti Shashi Ranjan SP Special SOP for Akhadas अखाड़ों के लिए विशेष SOP ईद एसपी जन सुरक्षा जाम डालटनगंज डीजे नियंत्रण ड्रोन निगरानी धार्मिक झंडे नगर निगम चुनाव भीड़ प्रबंधन राजनीतिक निष्पक्षता राम नवमी शशि रंजन शांति समिति सड़क मरम्मत सरहुल सीसीटीवी निगरानी सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJJMP का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पुलिस के साथ दो बार कर चुका मुठभेड़
    Next Article आगामी त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किया आदेश

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.