Ranchi/New Delhi : देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की योजना बनाने वाले आतंकी मॉड्यूल के मंसूबे पर पानी फेर दिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने कई राज्यों में एक साथ छापेमारी कर इस जिहादी समूह का पता लगाया। अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। विशेष सेल के ACP यानी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि ये आतंकी गिरोह गजवा-ए-हिंद की तरह जिहाद करने की योजना बना रहा था। यही नहीं इस आतंकी गिरोह ने टार्गेटेड किलिंग्स का भी प्लान बना रखा था। कुल 11 लोग संदिग्ध पाए गए, जिनमें से 5 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किया गया प्रमुख सदस्य अशहर दानिश रांची में पनाह लिये हुआ था। वह मूल रूप से बोकारो का रहने वाले है। वह इस समूह का मुख्य कर्ता-धर्ता था। उसके साथ दो लोग मुंबई के रहने वाले- सूफियान अबूबकर खान और आफताब अंसारी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। एक हुजैफा यमन को तेलंगाना के निजामाबाद से और एक कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
#WATCH | Delhi: Pramod Singh Kushwaha, Additional CP of the Special Cell, says, “A Pan India terror module has been busted. Five people have been arrested in this. Ashhar Danish, a resident of Ranchi, was the central character. Along with him, two people were from Mumbai- Sufiyan… pic.twitter.com/rBhxLl8shP
— ANI (@ANI) September 11, 2025
पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से बड़ी मात्रा में आईईडी बनाने की सामग्री, विस्फोटक पदार्थ, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि अशहर दानिश का हैंडलर पाकिस्तान समर्थित है। दानिश खुद को पेशेवर कंपनी का सीईओ बताता था और आतंकी गतिविधियों को छुपाने के लिए एक एनजीओ के माध्यम से जमीन खरीदने का प्रयास कर रहा था।
विशेष सेल ने यह भी बताया कि समूह के सदस्य अत्यधिक कट्टरपंथी थे और उनकी योजना दो स्तरों पर थी – एक, खिलाफत शैली का एक ग्रुप बनाना और दूसरा, जिहाद के नाम पर हिंसा करना। वह बाहर से यह जताने की कोशिश कर रहा था कि वह एक पेशेवर कंपनी चला रहा है। इसलिए वह खुद को सीईओ कहता था। जबकि, अपने अंदरूनी समूह में उसका कोड ‘गजवा लीडर’ था।
Aslo Read : पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में था रांची से गिरफ्तार अशहर दानिश : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल