Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 4:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सड़क दुर्घटना में दंपति की मौ’त, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    झारखंड

    सड़क दुर्घटना में दंपति की मौ’त, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना गोविंद मार्केट के पास घटी, जहां संजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ घर से तर्पण करने के बाद निकले थे। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और बोकारो उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग की। परिजनों ने यह स्पष्ट किया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। उनका आरोप है कि ट्रक चालक ने ब्रेक नहीं लगाया, जबकि स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोकने की अपील की थी। लेकिन ट्रक चालक ने उन्हें अनदेखा कर बाइक सवार दंपति को सीधे अपनी चपेट में ले लिया।

    परिजन अर्जुन प्रसाद सिंह ने कहा,
    “हमने कई बार प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी। हमने अपनी जमीन भी चौड़ीकरण के लिए दे दी थी, लेकिन आज तक काम नहीं हुआ। अगर सड़क ठीक होती तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती।”

    बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया,
    “हम सड़क जाम को जल्द से जल्द हटाने के प्रयास में हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

    प्रदर्शनकारी यह भी मांग कर रहे हैं कि दोषी ट्रक चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और सड़क चौड़ीकरण कार्य जल्द पूरा किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    Bokaro bokaro news jharkhand Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप
    Next Article स्पेशल सेल का गिरफ्तार आतंकियों पर बड़ा खुलासा : गजवा-ए-हिंद की तरह ‘जिहाद’ की थी तैयारी, टार्गेट किलिंग्स का भी था प्लान

    Related Posts

    कोडरमा

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026
    Latest Posts

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026

    घर में घुसकर नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, अब 10 साल कटेगी जेल में

    April 29, 2026

    चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.