Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 2:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : क्वारंटाइन सेंटरों में पोष्टिक भोजन के साथ साफ-सफाई और पेयजल पर दे विशेष ध्यानः उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : क्वारंटाइन सेंटरों में पोष्टिक भोजन के साथ साफ-सफाई और पेयजल पर दे विशेष ध्यानः उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। कोरोना संक्रमण के दौरान क्वारंटाइन सेंटर को और भी दुरूस्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।
    इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु संदिग्ध व्यक्तियों के लिए उपचार, जांच, बेड, रख-रखाव व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे, ताकि आवश्यकता होने पर किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ हीं सभी क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पोष्टिक भोजन व पेयजल व्यवस्था के बेहतर इंतजाम रखें।

    क्वारंटाइन सेंटर में गड़बड़ी पाये जाने पर होगी कार्रवाई

    समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर में सादा भोजन हो परंतु गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक भोजन होना चाहिए। साथ ही सेंटरों में रहने वाले सभी लोगों को समय पर भोजन व अन्य सुविधा मिले, इसका विशेष ख्याल रखें। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावे क्वारंटाइन सेंटर की नियमित साफ-सफाई के साथ वहां रह रहे लोग सामाजिक दूरी का पालन करें, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। सबसे महत्वपूर्ण इन सेंटरों में रहने वाले महिलाओं विशेषकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

    लोगों को कोरोनो के प्रति करे जागरूक

    समीक्षा के क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कोरोना के दुष्प्रभाव एवं इससे बचाव के प्रति जागरूक करें। इसके अलावा उन क्षेत्रों के अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को भी कोरोना से संबंधित समूचित जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर सतर्क हो सके।
    बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता श्री चंद्र शेखर भूषण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर योगेन्द्र प्रसाद, प्रशिक्षु आई.ए. एस रवि आनंद, डीआरडीए निदेशक नयनतारा केरकेट्टा, भू-अर्जन पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबियूस बारला, स्थापना उप समाहर्ता परमेश्वर मुण्डा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल दीप खलखो एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरातू रोड में प्रवासी मजदूर से मारपीट मामले में तीन को पुलिस ने भेजा जेल, दो अब भी फरार
    Next Article केंद्र ने की किसानों की बड़ी मदद, ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी : संजय सेठ

    Related Posts

    झारखंड

    मोहर्रम को लेकर रांची में फ्लैग मार्च, अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के फैसले के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

    July 5, 2025
    झारखंड

    रांची में लग गया है रोजगार मेला, योग्य उम्मीदवार जल्द कर लें आवेदन

    July 5, 2025
    Latest Posts

    बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की ह’त्या – शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन : तेजस्वी

    July 5, 2025

    बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

    July 5, 2025

    अब डेंगू के तीन मुख्य मार्करों का हो सकेगा रैपिड टेस्ट, स्वास्थ्य विभाग ने लॉन्च की नई कॉम्बो किट

    July 5, 2025

    दुनिया के इस कोने में गाजे-बाजे के साथ मनाया जाता है मौ’त का त्योहार, फैंटेसी कॉफिन्स में होती है विदाई

    July 5, 2025

    मोहर्रम को लेकर रांची में फ्लैग मार्च, अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.