Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी
    ट्रेंडिंग

    बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बांके
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mathura (Vrindavan) : वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी महाराज मंदिर में होली के उत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है. इस बार के होली महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

    मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे मंदिर में न आएं, अगर उन्हें रंगों से एलर्जी है या वे रंगों से असहज महसूस करते हैं. इसके साथ ही बीमार, वृद्ध और बच्चों को भी भीड़ से बचने के लिए मंदिर न आने की सलाह दी गई है. मंदिर प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार का रंग या गुलाल मंदिर में लाने की अनुमति नहीं होगी. ठाकुरजी की प्रसादी का रंग ही भक्तों पर डाला जाएगा, जो पूरी तरह से शुद्धता के साथ तैयार किया जाएगा.

    एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि भक्तों को मंदिर परिसर में रंग या गुलाल फेंकने से बचना चाहिए. यदि कोई भक्त प्रसाद, माला या रंग चढ़ाना चाहते हैं, तो वे केवल सेवायत गोस्वामीजनों को ही इसे दें.

    भीड़ से बचें वृद्ध, बच्चे और बीमार लोग

    मंदिर प्रशासन ने विशेष रूप से वृद्ध, छोटे बच्चों, दिव्यांगजन, बीमार व्यक्तियों और श्वसन संबंधी रोगों से ग्रस्त लोगों को मंदिर न आने की सलाह दी है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. रंगों से एलर्जी वाले लोगों को भी मंदिर परिसर से दूर रहने के लिए कहा गया है.

    अन्य दिशा-निर्देश

    मंदिर प्रशासन ने भक्तों को यह भी निर्देशित किया है कि वे निर्धारित मार्ग से ही मंदिर में प्रवेश करें और निकास करें. मंदिर परिसर में पब्लिक एडवाइजरी सिस्टम से की जाने वाली घोषणाओं को ध्यान से सुनें और उनका पालन करें. भक्तों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे मंदिर परिसर में जूते-चप्पल उतारने के लिए निर्धारित जूता घरों का उपयोग करें. छोटे बच्चों और वृद्धों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को उनकी जेब में उनका नाम, पता और फोन नंबर की पर्ची रखने की सलाह दी गई है, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में उन्हें आसानी से उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके.

    मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर किसी भी प्रकार का उपद्रव या हुड़दंग न करें और होली महोत्सव को अनुशासन और श्रद्धा के साथ मनाएं.

    Also Read : Breaking : 15 लाख का ईनामी रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू गिरफ्तार

    advisory allergy to colors appeal to devotees Children colors Darshan Elderly guidelines gulal Holi festival peace Prasad Purity Security sick Temple temple administration Thakur Banke Bihari Maharaj Vrindavan एडवाइजरी गुलाल ठाकुर बांके बिहारी महाराज दर्शन दिशा-निर्देश प्रसादी बच्चे बीमार भक्तों की अपील मंदिर मंदिर प्रशासन रंग रंगों से एलर्जी वृंदावन वृद्ध शांति शुद्धता सुरक्षा होली उत्सव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपारदर्शी नहीं CAG रिपोर्ट, सरकार को बदनाम करने की हो रही कोशिश: कैलाश यादव
    Next Article कल का बजट,जन-कल्याणकारी और विकास सुनिश्चित करने वाला होगा: शाहदेव

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

    October 21, 2026

    झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी

    October 21, 2026

    झारखंड: खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में प्रिंसिपल फादर बेनी को मारी गोली

    October 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.