Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार 12 मई को हजारीबाग एसपी अमन कुमार की अध्यक्षता में एक अहम अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसपी ने जिले में लंबित मामलों, महिला अपराध, साइबर अपराध, अवैध खनन, संगठित अपराध और वारंट निष्पादन सहित कई बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

    बरही बैंक लूट कांड का खुलासा करने वाली टीम को मिला पुरस्कार

    बैठक में एसपी अमन कुमार ने बरही थाना क्षेत्र में हुई बैंक लूट की घटना का सफल उद्भेदन करने वाले सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल टीम को पुरस्कृत किया गया है। एसपी ने इसे जिले की पुलिसिंग के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

    महिला प्रताड़ना और एससी-एसटी मामलों में 60 दिन के अंदर कार्रवाई

    एसपी ने निर्देश दिया कि महिला प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC-ST) से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    बकरीद 2026 को लेकर अलर्ट, पुराने सांप्रदायिक मामलों की समीक्षा

    आगामी बकरीद त्योहार 2026 को देखते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जिले में पूर्व में हुई सांप्रदायिक घटनाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाए। साथ ही इन मामलों में जो भी आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

    2025 से पहले के सभी लंबित कांडों को प्राथमिकता से निपटाने का आदेश

    एसपी ने कहा कि वर्ष 2025 के पूर्व जितने भी आपराधिक मामले लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों की समीक्षा कर तेजी से कार्रवाई की जाए।

    वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई के लिए विशेष अभियान

    एसपी ने सभी थानों में लंबित जमानती और गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को गंभीरता से लेने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित प्रक्रियाओं को पूरा किया जाए।

    हर सोमवार थाना स्तर पर समीक्षा बैठक अनिवार्य

    एसपी ने निर्देश दिया कि सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक हर सोमवार थाना में जाकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा करेंगे।

    अवैध मादक पदार्थ बिक्री पर विशेष नजर

    एसपी अमन कुमार ने कहा कि जिले में जहां भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है, उन स्थानों को चिन्हित किया जाए। साथ ही इसमें शामिल अभियुक्तों की पहचान कर विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

    संगठित अपराध और अवैध खनन करने वालों पर CCA की कार्रवाई का निर्देश

    बैठक में एसपी ने कहा कि संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त लोगों और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए। ऐसे लोगों पर CCA, थाना हाजरी का प्रस्ताव भेजने और गुंडा पंजी में दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    अवैध कोयला, बालू और पत्थर उत्खनन पर रोक

    एसपी ने जिले में हो रहे अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया। इसके लिए थाना प्रभारियों को संबंधित अंचल अधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार कार्रवाई करने को कहा गया।

    साइबर अपराध के लंबित मामलों में तेजी लाने का आदेश

    एसपी ने साइबर अपराध से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इन मामलों में शामिल अभियुक्तों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

    थानों में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने का निर्देश

    एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं को सुनें और समय पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए।

    जमीन विवाद के मामलों में राजस्व विभाग से समन्वय

    एसपी ने कहा कि जमीन विवाद से संबंधित जितने भी मामले लंबित हैं, उनकी समीक्षा की जाए। साथ ही संबंधित अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए।

    एसपी का संदेश

    बैठक के अंत में एसपी अमन कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : 1994 बैच के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार पर प्रिंस खान का गंभीर आरोप, 10 लाख में पासपोर्ट सत्यापन करवाया था थाना से

    and Pending Cases. Attachment Proceedings SP Holds Crime Review Meeting in Hazaribagh: Strict Orders Issued to Dispose of Warrants कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1994 बैच के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार पर प्रिंस खान का गंभीर आरोप, 10 लाख में पासपोर्ट सत्यापन करवाया था थाना से
    Next Article हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.