Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 12, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। खेत मोहल्ला-बच्चा कब्रिस्तान इलाके में चल रहे अवैध नशा कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर, गांजा, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 8 लाख 74 हजार 200 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी एजेंटों के जरिए इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

    गुप्त सूचना से खुला पूरा खेल

    पुलिस को 11 मई की शाम 6:05 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खेत मोहल्ला बच्चा कब्रिस्तान (थाना हिन्दपीढ़ी) इलाके में कुछ युवक नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं। बताया गया कि इन लोगों ने अपने लिए कई एजेंट लगा रखे हैं, जो आसपास के इलाकों में नशा सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद एएसपी कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

    पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी, 5 मौके से दबोचे

    पुलिस टीम जब खेत मोहल्ला स्थित बच्चा कब्रिस्तान के पास पहुंची तो वहां मौजूद संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि टीम ने घेराबंदी कर 5 लोगों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से ब्राउन शुगर, गांजा और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने एक महिला के घर में नशीले पदार्थ रखे होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत महिला के घर छापेमारी की, जहां से गांजा के साथ भारी मात्रा में कैश और नशीली दवाएं बरामद हुईं।

    महिला के घर से निकला सबसे बड़ा जखीरा

    छापेमारी में सबसे बड़ी बरामदगी शहनाज खातुन (55 वर्ष) के घर से हुई। पुलिस ने घर से 8,74,200 रुपए नकद, 260 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, TAZOWIN इंजेक्शन (2 डिब्बे), Nitrosun-10 टैबलेट (4 पत्ता) जब्त किए हैं। पुलिस को शक है कि महिला का घर नशीले पदार्थों के भंडारण और पैकिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा था।

    कौन-कौन गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है साहिल उर्फ चरका (22), मो. एजाज उर्फ बाबु (21), अवधेश यादव (32), अनिल कुमार महतो (27), सरवर अंसारी (25) और शहनाज खातुन (55) शामिल हैं।

    आरोपियों से क्या-क्या बरामद हुआ

    साहिल उर्फ चरका से

    • 4.680 ग्राम ब्राउन शुगर
    • Vivo मोबाइल
    • 2442 रुपए नकद

    मो. एजाज से

    • 21.147 ग्राम गांजा
    • Redmi मोबाइल
    • 2110 रुपए नकद

    अवधेश यादव से

    • 9.347 ग्राम गांजा
    • 770 रुपए नकद

    अनिल महतो से

    • 9.340 ग्राम गांजा

    सरवर अंसारी से

    • 2.208 ग्राम ब्राउन शुगर
    • Redmi मोबाइल
    • 1720 रुपए नकद

    शहनाज खातुन के घर से

    • 260 ग्राम गांजा
    • 8,74,200 रुपए नकद
    • इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन
    • TAZOWIN इंजेक्शन (20 पीस)
    • Nitrosun टैबलेट (40 पीस)

    कई थाना प्रभारियों की टीम ने की कार्रवाई

    इस छापेमारी अभियान में कई थानों की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम का नेतृत्व निखिल राय (सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली) ने किया। टीम में…

    • रंजीत कुमार सिन्हा (थाना प्रभारी, हिन्दपीढ़ी)
    • सनोज कुमार चौधरी (थाना प्रभारी, कोतवाली)
    • नितिन कुमार (थाना प्रभारी, डेली मार्केट)
    • लव कुमार (थाना प्रभारी, लोअर बाजार)
    • रेणुका टुडू (थाना प्रभारी, महिला थाना)
    • आनंद मोहन कुमार, मिंटू भारती, पिंटू पासवान समेत अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे।

    पुलिस का दावा- नशा सप्लाई नेटवर्क की तलाश जारी

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से हिन्दपीढ़ी और आसपास के इलाकों में नशे की सप्लाई कर रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर और गांजा कहां से लाया जा रहा था, इस नेटवर्क के पीछे कौन बड़े सप्लायर हैं और कौन-कौन युवक एजेंट बनकर काम कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    इलाके में दहशत, लोगों ने कहा- लंबे समय से चल रहा था कारोबार

    खेत मोहल्ला और बच्चा कब्रिस्तान इलाके के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। कई बार देर रात भी युवकों की आवाजाही बनी रहती थी। छापेमारी के बाद इलाके में चर्चा है कि पुलिस ने पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और नशीले सामान के साथ गिरोह को पकड़ा है।

    न्यायिक हिरासत में भेजे जा रहे आरोपी

    पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया और केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    Also Read : हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश

    6 तस्कर गिरफ्तार Major Drug Network Busted in Hindpiri; 6 Traffickers Arrested हिन्दपीढ़ी हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश
    Next Article थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.