Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»पाकिस्तान में चोटी फतह कर वापस उतर रहा दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही लापता
    Uncategorized

    पाकिस्तान में चोटी फतह कर वापस उतर रहा दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही लापता

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इस्लामाबाद : दक्षिण कोरिया के एक प्रसिद्ध पर्वतारोही, पाकिस्तान स्थित एक पर्वत चोटी पर चढ़ाई करने के बाद खराब मौसम के कारण खाई में गिर गया जिसके बाद से वह लापता है. एक पर्वतारोहण अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

    पाकिस्तान अल्पाइन क्लब के सचिव कर्रार हैदरी ने बताया कि रविवार को, उत्तरी काराकोरम पर्वत श्रृंखला में 8,047 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ‘ब्रॉड पीक’ चोटी पर चढ़ने के बाद किम होंग बिन नीचे उतर रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गए. इस चोटी पर चढ़ने के साथ ही 57 वर्षीय किम, विश्व की सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का कीर्तिमान बना चुके थे.

    ऐसा करने वाले वह विश्व के पहले दिव्यांग व्यक्ति हैं. वर्ष 1991 में अलास्का में चढ़ाई के दौरान वह ‘फ्रॉस्टबाईट’ का शिकार हो गए थे और उन्हें अपनी सभी अंगुलियां गंवानी पड़ी थीं. हैदरी के अनुसार, रविवार को अन्य पर्वतारोहियों के साथ चोटी से उतरने के दौरान किम फिसल गए और पर्वत से चीन की तरफ गिर गए। अधिकारी ने कहा, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है.

    उन्होंने कहा कि बचाव कार्य की योजना बनाई जा रही है. किम, माउंट एवरेस्ट और के-2 जैसी पर्वत चोटियों को भी फतह कर चुके हैं. हैदरी ने बताया कि विकलांगता कभी किम के हौसलों के आगे बाधक नहीं बनी.

    उन्होंने कहा कि किम के साथ चढ़ाई करने वाले अन्य पर्वतारोही सुरक्षित हैं. हैदरी ने कहा कि इस्लामाबाद में दक्षिण कोरियाई दूतावास भी तलाशी अभियान की योजना बना रहा है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोजपुर में ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग को अगवा करने के बाद गैंगरेप
    Next Article वामपंथी ग्रामीण अध्यापक पेड्रो कास्टिलो पेरू के राष्ट्रपति निर्वाचित

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.