Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»पाकिस्तान में चोटी फतह कर वापस उतर रहा दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही लापता
    विदेश

    पाकिस्तान में चोटी फतह कर वापस उतर रहा दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही लापता

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इस्लामाबाद : दक्षिण कोरिया के एक प्रसिद्ध पर्वतारोही, पाकिस्तान स्थित एक पर्वत चोटी पर चढ़ाई करने के बाद खराब मौसम के कारण खाई में गिर गया जिसके बाद से वह लापता है. एक पर्वतारोहण अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

    पाकिस्तान अल्पाइन क्लब के सचिव कर्रार हैदरी ने बताया कि रविवार को, उत्तरी काराकोरम पर्वत श्रृंखला में 8,047 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ‘ब्रॉड पीक’ चोटी पर चढ़ने के बाद किम होंग बिन नीचे उतर रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गए. इस चोटी पर चढ़ने के साथ ही 57 वर्षीय किम, विश्व की सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का कीर्तिमान बना चुके थे.

    ऐसा करने वाले वह विश्व के पहले दिव्यांग व्यक्ति हैं. वर्ष 1991 में अलास्का में चढ़ाई के दौरान वह ‘फ्रॉस्टबाईट’ का शिकार हो गए थे और उन्हें अपनी सभी अंगुलियां गंवानी पड़ी थीं. हैदरी के अनुसार, रविवार को अन्य पर्वतारोहियों के साथ चोटी से उतरने के दौरान किम फिसल गए और पर्वत से चीन की तरफ गिर गए। अधिकारी ने कहा, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है.

    उन्होंने कहा कि बचाव कार्य की योजना बनाई जा रही है. किम, माउंट एवरेस्ट और के-2 जैसी पर्वत चोटियों को भी फतह कर चुके हैं. हैदरी ने बताया कि विकलांगता कभी किम के हौसलों के आगे बाधक नहीं बनी.

    उन्होंने कहा कि किम के साथ चढ़ाई करने वाले अन्य पर्वतारोही सुरक्षित हैं. हैदरी ने कहा कि इस्लामाबाद में दक्षिण कोरियाई दूतावास भी तलाशी अभियान की योजना बना रहा है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोजपुर में ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग को अगवा करने के बाद गैंगरेप
    Next Article वामपंथी ग्रामीण अध्यापक पेड्रो कास्टिलो पेरू के राष्ट्रपति निर्वाचित

    Related Posts

    देश

    ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला

    June 19, 2025
    देश

    बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटी… जानें क्यों

    June 18, 2025
    विदेश

    इजरायली हवाई हमले में ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी मा’रे गए

    June 17, 2025
    Latest Posts

    आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025

    पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

    June 19, 2025

    ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला

    June 19, 2025

    बिहार पुलिस को मिली 618 नई गाड़ियां, CM नीतीश ने किया लोकार्पण

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.