Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 7:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»‘SONGS OF PARADISE’ इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज, पद्मश्री राज बेगम की प्रेरणादायक कहानी
    मनोरंजन

    ‘SONGS OF PARADISE’ इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज, पद्मश्री राज बेगम की प्रेरणादायक कहानी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सॉन्ग्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ‘Songs of Paradise’ का पहला लुक गुरुवार को जारी कर दिया गया हा। एक्सेल एंटरटेनमेंट, एप्पल ट्री पिक्चर्स और रेनज़ू फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म संगीत, हिम्मत और कश्मीर की पहली मशहूर प्लेबैक सिंगर राज बेगम की कहानी को दर्शाती है। राज बेगम को 2002 में पद्मश्री पुरस्कार मिला था। यह फिल्म न केवल महिलाओं को प्रेरित करती है, बल्कि संगीत इंडस्ट्री में एक नया रास्ता भी दिखाती है। ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ 29 अगस्त से प्राइम वीडियो पर भारत और 200 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगी।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    किसने क्या कहा…

    फिल्म का निर्देशन दानिश रेनज़ू ने किया है और इसे दानिश, निरंजन अयंगर और सुनयना काचरू ने लिखा है। फिल्म में सबा आज़ाद और सोनी राज़दान नूर बेगम के किरदार को दो अलग-अलग उम्र में निभाएंगी। इनके साथ ज़ैन खान दुर्रानी, शीबा चड्ढा, तारुक रैना और लिलेट दुबे जैसे शानदार कलाकार भी हैं। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई यह फिल्म हिम्मत, पहचान और साहस की कहानी बयां करती है।

    प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग हेड मनीष मेंघानी ने कहा, “हम ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं जो दर्शकों को प्रेरित करें। ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ कश्मीर की समृद्ध संगीत परंपरा और एक सच्ची कहानी को पेश करती है। हमें खुशी है कि हम इसे 200 से ज्यादा देशों में दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।”

    एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी ने कहा, “यह फिल्म कश्मीर की संस्कृति और राज बेगम की प्रेरणादायक कहानी को दिखाती है। उनकी आवाज ने न सिर्फ कश्मीर को गौरवान्वित किया, बल्कि कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।”

    निर्देशक दानिश रेनज़ू ने बताया, “यह फिल्म राज बेगम को श्रद्धांजलि है, जो रेडियो कश्मीर की पहली महिला गायिका थीं। यह उस समय की कहानी है जब महिलाओं के लिए सपने देखना भी मुश्किल था।”

    ऋतिक रोशन ने की तारीफ

    ऋतिक रोशन ने फिल्म के मोशन वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘खूबसूरत’।

    सॉन्ग्स

    Also Read : Rapido पर CCPA ने लगाया 10 लाख का जुर्माना… जानें क्यों

    'Songs of Paradise' will be released on Prime Video on this day 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज Hrithik Roshan the inspirational story of Raj Begum ऋतिक रोशन राज बेगम की प्रेरणादायक कहानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखाते में पड़े हैं 62 लाख, फिर भी विधवा महिला नहीं निकाल पा रही पेंशन के ₹1000
    Next Article SSP ऑफिस के बाहर से रस्सी काट भाग निकले दो उच्चके, फिर…

    Related Posts

    मनोरंजन

    मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं मनिका विश्वकर्मा, अब थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘थ्री इडियट्स’ के ‘प्रोफेसर’ अच्युत पोतदार का निधन, इंडियन आर्मी में भी दे चुके थे सेवा

    August 19, 2025
    मनोरंजन

    आर्यन खान की वेब सीरीज ‘The Ba***ds of Bollywood’ का फर्स्ट लुक जारी, फैंस में उत्साह

    August 17, 2025
    Latest Posts

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार : विनोद पांडेय

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.