Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख
    क्राइम

    बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 28, 2026Updated:September 28, 2026No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की है. तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है.

    पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बिदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की थी. इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए थे.

    मामले को लेकर सोनारी थाना कांड संख्या 80/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने BNS की धारा 109, 111(2)(b), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

    पुलिस ने मामले में अजित मंडल, पिता स्वर्गीय हरीश मंडल, निवासी ह्यूम पाइप, छायानगर, थाना सीतारामडेरा और मोहन यादव, पिता स्वर्गीय राजाराम यादव, निवासी आदर्श नगर, ख्वाला बस्ती, सोनारी को आरोपी बनाया है. इसके अलावा एक अज्ञात युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

    गोलमुरी कैनरा बैंक डकैती में 5 आरोपी फरार

    24 सितंबर को गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक में पांच अज्ञात अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक, अपराधी करीब 23 किलोग्राम सोना और 43 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए थे. मामले में गोलमुरी थाना कांड संख्या 103/26 दर्ज किया गया है.

    पुलिस ने इस मामले में शामिल पांचों फरार आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक आरोपी पर 2-2 लाख रुपये, यानी कुल 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रहे हैं.

    पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं. पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी बेहद शातिर हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं.

    पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय या संबंधित पुलिस अधिकारियों को दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

    Also Read : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल
    Next Article ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची पुलिस का बॉर्डर सील कर सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों पर शिकंजा

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    Latest Posts

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026

    बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख

    September 28, 2026

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.