Johar Live Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की घोषणा कर दी है। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। पोस्ट में सोनम बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं और कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा “मां”।
हॉट पिंक वूल सूट में सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और फोटो में वह प्यार से अपना बेबी बंप सहलाती नजर आ रही हैं। उनकी पोस्ट के बाद प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, परिनीति चोपड़ा, खुशी कपूर सहित कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं। पति आनंद आहूजा ने भी कमेंट में “डबल ट्रबल” लिखकर खुशी जाहिर की।
सोनम और आनंद की शादी मई 2018 में हुई थी। अगस्त 2022 में दोनों ने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। अब कपल फिर से पेरेंट बनने वाला है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं।

सोनम ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। 2007 में ‘सांवरिया’ से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘रांझणा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘संजू’, ‘नीरजा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया।
View this post on Instagram
Also Read : डालटनगंज स्टेशन के पास अफीम तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 6.5 किलो अफीम

