Palamu : पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अभिषेक कुमार है। उसके पास से 6 किलो 523 ग्राम अफीम, एक बलेनो कार और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश और एसडीपीओ मणिभूषण के आदेश पर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार की अगुवाई में बनी विशेष टीम ने की। जांच में पता चला है कि अभिषेक लंबे समय से अफीम की खरीद-बिक्री में शामिल था। वह पलामू-चतरा बॉर्डर से अफीम लाकर डालटनगंज में ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंजाब और राजस्थान से भी खरीदार यहां आते थे।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
आरोपी अफीम को करीब 5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने उसकी कार और मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध कारोबार में किया जा रहा था। अभिषेक पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, इसलिए उसे आदतन तस्कर माना जा रहा है।
पलामू पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और तस्करी नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors