Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कहीं अक्षरधाम तो कहीं वृंदावन के प्रेम मंदिर में विराजेंगी मां दुर्गा, लाखों खर्च कर बन रहे पंडाल
    झारखंड

    कहीं अक्षरधाम तो कहीं वृंदावन के प्रेम मंदिर में विराजेंगी मां दुर्गा, लाखों खर्च कर बन रहे पंडाल

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिले में दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं. पूजा पंडाल व मूर्ति निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. एक ओर सेक्टर टू में वृंदावन के प्रेम मंदिर का प्रारूप बन रहा तो दूसरी ओर सेक्टर 12 में अक्षरधाम मंदिर का प्रारूप बन रहा है, जहां मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी और मां दुर्गा श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देंगे. कारीगर पंडाल निर्माण व मूर्ति निर्माण के कार्यों में दिन-रात जुटे हुए हैं.

    लाखों रुपए खर्च कर बन रहे पूजा पंडाल

    सेक्टर 12/ई दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया की इस बार लोगों के लिए अक्षरधाम मंदिर के रूप में पंडाल बन रहा है, जिसका टोटल खर्च सात लाख रुपए के आसपास अनुमानित है. वहीं, सेक्टर 2 दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह हैं. कार्यकारणी अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य मेला लगेगा. वहीं, मां दुर्गा की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी. वहीं पंडाल में वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक दिखेगी.

    120 फीट ऊंचे पंडाल पर खर्च होंगे 11 लाख

    इसके लिए जामताड़ा के कारीगरों की विशेष टीम बुलाई गई है. फिलहाल बांस बांधने का काम चल रहा है. इसके बाद सवाजट व लाइटिंग का भी काम किया जाएगा. 120 फीट ऊंचे इस पंडाल की लागत 11 लाख रुपये होगी. उन्होंने कहा कि यहां दुर्गा पूजा में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा. जिसमें मीना बाजार व खानपान के स्टॉल आकर्षण के केंद्र होंगा. वहीं मेले में सुरक्षा लिहाज से फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रहेगी साथ ही ड्रोन द्वारा निगरानी की जाएगी. आप परिवार व दोस्तों के साथ पूजा व मेला का आनंद ले सकते हैं.

    एक महीने पहले से जुटी है कारीगरों की टीम

    वहीं, दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कर रहे सुधीर कुमार ने बताया कि उनके साथ 18 कारीगरों की टीम पिछले एक महीने से काम में जुटी है. सप्तमी के दिन पंडाल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पंडाल तैयार होने के बाद खाफी खूबसूरत दिखेगा.

    Durgotsav 2023 Durgotsav in Bokaro Format of Akshardham Temple Jharkhand Update News Johar Live Sector 2 Bokaro अक्षरधाम मंदिर का प्रारूप जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज दुर्गोत्सव 2023 बोकारो में दुर्गोत्सव सेक्टर 2 बोकारो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्लांट गेट जाम का तीसरा दिन : डीवीसी चेयरमैन से वार्ता करने विधायक समेत 15 सदस्यीय टीम गई कोलकाता
    Next Article पहली और दूसरी जेपीएससी का मामलाः हाईकोर्ट ने सीबीआई से मांगा स्टेटस रिपोर्ट

    Related Posts

    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ऐलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.